15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंप हाउस निर्माण में तेजी, जल्द मिलेगी राहत

आजाद नगर पंप हाउस का कार्य जारीनगर के कई क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने में मिलेगी मदद

less than 1 minute read
Google source verification
Pump house construction, fast recovery

पंप हाउस निर्माण में तेजी, जल्द मिलेगी राहत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. नगर के मु?य पंप हाउसों में से एक आजाद नगर पंप हाउस का कार्य जारी है। यह कार्य पूरा होने पर नगर की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।
नगर के आजाद नगर पंप हाउस का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुनर्गठित शहरी पेयजल परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत इस पंप हाउस में मर??ात और निर्माण कार्य दोनों किए जा रहे है। यह पंप हाउस परिसर करीब 38 वर्ष पुराना है। इस परिसर में स्थित पुराने पंप हाउस और पुराने उच्च जलाशय की मर??ात की जा चुकी है। वहीं नए पंप हाउस का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही मिनी जीएसएस का कार्य भी पूरा हो चुका है। इस मिली जीएसएस को डेडिकेटेड 11 केवी फीडर से जोड़ा जाएगा। इससे पंप हाउस को विद्युत आपूर्ति सुचारू बनी रहेगी।
जलापूर्ति में होगा सुधार
इस पंप हाउस से वर्तमान में आजाद नगर और अजमेर रोड के आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है। पंप हाउस के कायाकल्प के बाद इसकी क्षमता बढ़ जाएगा क्योंकि यहां नए आधुनिक पंप भी स्थापित किए जाएंगे। इससे नए उच्च जलाशयों तक जलापूर्ति की जा सकेगी और इसका क्षेत्र बढ़ जाएगा।
लोगों को मिलेगी राहत
नगर के मसाणिया बालाजी पंप हाउस का कायाकल्प पहले ही हो चुका है। बजरंग कॉलोनी पंप हाउस चालू किया जा चुका है। अब इस पंप हाउस को भी जल्द से जल्द चालू किए जाने का लक्ष्य है। इससे अजमेर रोड क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
इनका कहना है-
आजाद नगर पंप हाउस का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। इससे नगर के कई हिस्सों की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।
-संपतलाल जीनगर, अधिशाषी अभियंता, जलदाय विभाग, किशनगढ़।