9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : शाबाश…महिला ने चेन झपटते ही लुटेरे को दे मारा पत्थर, मोपेड से नीचे गिरा तो धर दबोचा

जैसे ही युवक भागने लगे, हसीना ने बिना समय गंवाए वहां पर पड़ा एक पत्थर दे मारा। इससे दोनो मोपेड से गिर गए।

less than 1 minute read
Google source verification

Beawer News : ब्यावर. शहर के पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने मोपेड सवार युवकों ने एक महिला की चेन झपट ली। चेन झपटते ही महिला संभल गई एवं वहीं पड़ा एक पत्थर मोपेड सवार के दे मारा। इससे मोटरसाइकिल सवार वहीं असंतुलित होकर गिर गया। महिला ने बिना डरे एक युवक को जाकर दबोच लिया। इस दौरान महिला की सहायता के लिए राहगीर एकत्र हो गए। इससे वह युवक भाग नहीं सका। दूसरा युवक भाग छूटा। जिसे बाद में पुलिस ने छावनी मार्ग से पकड़ा।

ब्यावर शहर थाना पुलिस के अनुसार नाहरपुरा निवासी हसीना रविवार को शहर आई थी। वो पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने से गुजर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने एकाएक महिला की चेन झपट ली। जैसे ही युवक भागने लगे, हसीना ने बिना समय गंवाए वहां पर पड़ा एक पत्थर दे मारा।

इससे दोनो मोपेड से गिर गए। हसीना ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान राहगीर एकत्र हो गए। एक युवक को दबोच लिया। राहगीर उसे पकड़कर थाने ले गए। पुलिस ने पकड़े गए रास थाना क्षेत्र के महमद व मस्तान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पूछताछ में और भी वारदातें खुल सकती हैं।