4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में सक्रिय हैं चाय के शौकीन चोर, लैपटॉप-टीवी नहीं सरकारी स्कूल की रसोई से चुरा ले गए ये चीजें, पुलिस हैरान

चोरों ने शिशुवाटिका में खुले में रखी स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, प्रिंटर, ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक बैल, वायरलेस साउंड सिस्टम, डिजिटल घड़ी, स्टाफ लॉकर और डिजिटल वेट मशीन को हाथ तक नहीं लगाया।

2 min read
Google source verification

Kekri News : केकड़ी. ग्रमीण क्षेत्र के स्कूलों में चोरी की घटनाएं जारी हैं। बुधवार देर रात निकटवर्ती गांव मण्डा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोडफ़ोड़ की गई। चोर वारदात के नाम पर यहां स्टाफ के लिए मंगवाई गई चाय की पत्ती और 3 किलो शक्कर चुरा कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि स्कूल में जिनकक्षों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया वहां रखे लैपटॉप आदि कीमती सामानों को नहीं छेड़ा गया। केकड़ी शहर थाने में मामले को लेकर रिपोर्ट दी गई है।

पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस के अनुसार चोरों ने स्कूल में छह कमरों के ताले तोड़े व आंगनबाड़ी केन्द्र के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। उन्होंने विद्यालय की शिशुवाटिका और स्मार्ट रूम का भी ताला तोडऩे का प्रयास किया मगर वे असफल रहे, इस पर गेट को नीचे से सरिए से मोड़कर अन्दर घुस गए और वहां पड़े स्कूल सम्बन्धी दस्तावेजों को बिखेर दिया। सुबह करीब 6 बजे वार्ड पार्षद मेघराज मीणा ने विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार वैष्णव को विद्यालय के ताले टूटे होने की सूचना दी।

चोरी की सूचना मिलने के बाद शिक्षक वैष्णव विद्यालय पहुंचे। उन्होंने दूरभाष पर पुलिस थाने में सूचना दी। कार्यवाहक संस्था प्रधान शबाना बानो ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वारदात के दौरान चोर स्कूल व आंगनबाड़ी से भले ही कुछ महंगा सामान लेकर नहीं गए हो, लेकिन स्कूल पर मरम्मत का भार जरूर डाल गए। चोरों ने विद्यालय की आलमारियों और खिड़की दरवाजों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय प्रबन्धन समिति की अध्यक्ष मीरा बाई बैरवा व अन्य ग्रामवासियों ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। स्कूल के ताले तोडऩे का प्रयास करने का पता चलने पर ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया।

भामाशाहों द्वारा भेंट सामग्री को नहीं लगाया हाथ
चोरों ने शिशुवाटिका में खुले में रखी स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, प्रिंटर, ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक बैल, वायरलेस साउंड सिस्टम, डिजिटल घड़ी, स्टाफ लॉकर और डिजिटल वेट मशीन को हाथ तक नहीं लगाया। रसोई घर का ताला तोड़कर वहां भी सारा सामान बिखेर दिया और वहां पड़ी तीन किलो शक्कर और चाय की पत्ती को अपने साथ ले गए। मोबाइल चार्जर समझकर डोंगल के चार्जर को ले गए।

यह भी पढ़ें :

Double Tragedy : मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर थाने गया शख्स, बाहर निकला तो बाइक भी चोरी

Rajasthan Latest News : 16 दिन में चौथे स्कूल को बनाया टारगेट
छाबडिय़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 23 अप्रेल को चोरों ने रात में स्कूल में घुसकर तोडफ़ोड़ की थी और पोषाहार की सामग्री चुरा ले गए। इसके बाद मोलकिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और जाल का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी चोरों ने इसी तरह तोडफ़ोड़ कर उत्पात मचाया। इस बार मंडा के स्कूल में वारदात की गई।