30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं धंस न जाए मुख्य मार्गों की पुलियाएं

हादसों का बढ़ गया है जोखिममरम्मत और रखरखाव की है आवश्यकता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Satyendra Sharma

•

Updated: 22 Aug 2019, 8:45 PM IST

कहीं धंस न जाए मुख्य मार्गों की पुलियाएं

कहीं धंस न जाए मुख्य मार्गों की पुलियाएं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़.
नगर की मुख्य मार्गों पर स्थित पुलियाओं की हालत चिंताजनक हो गई है। इन पुलियाओं के कई जगह धंसने का खतरा पैदा हो गया है। इससे हादसों का जोखिम बढ़ गया है। इसकी मरम्मत और रखरखाव की ओर जल्द से जल्द ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुलियाओं की मरम्मत की ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बढ़ गई है।
नगर के मुख्य मार्गों पर स्थित पुलियाओं की ओर तुरंत ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। इन पुलियाओं की हालत जर्जर हो गई है और जल्द से जल्द मरम्मत किए जाने की जरूरत है नहीं तो इन पुलियाओं और पास की सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है।
केस संख्या एक
जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क के पास पुलिया में कई जगह से कटाव हो गया है। पुलिया की हालत कई जगह से जर्जर होने से से आवागमन में परेशानी हो सकती है। इस रोड का विकल्प नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसको देखते हुए इस पुलिया की जल्द से जल्द मरम्मत की जरूरत है। यह रोड नगर का मुख्य मार्ग है। इस रोड से अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, नए बस स्टैंड, वन विभाग, कृषि उपज मंडी पहुंचा जा सकता है। मुख्य प्रवेश मार्ग होने के कारण नगर में आवागमन निरंतर बना रहता है।
केस संख्या दो
इसी तरह सिटी रोड स्थित पुलिया की भी मरम्मत की आवश्यकता है। इस पुलिया के आसपास कई जगह से कटाव हो गया है और सड़क के धंसने का खतरा पैदा हो गया है। इससे पुलिया को भी नुकसान पहुंच सकता है। पुलिया के भी काफी पुरानी होने के कारण मरम्मत की ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है ताकि आवागमन में बाधा नहीं आए। पुराने शहर, नए शहर को जाने के लिए मुख्य मार्ग होने के कारण इस रोड पर भी यातायात अधिक रहता है। इस रोड पर कई सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय आदि स्थित है। इसको देखते हुए इस पुलिया को चौड़ा भी किए जाने की आवश्यकता है ताकि आवागमन सुगम हो सके।