
Kishangarh : नई शिक्षा नीति से देश शिक्षा हब बनेगा
मदनगंज-किशनगढ़.
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि आजादी से पूर्व, आजादी के बाद और 2014 के बाद परिवर्तन आपके सामने है। 1947 से पहले हिन्दुस्तान बड़े स्तर पर हथियार बनाता था और दूनिया को बेचता था। क्या कारण रहा आत्म निर्भर भारत जो इतनी बड़़ी संख्या में और इतनी बड़ी मात्रा में रूस और बाकी विकसीत राष्ट्रों को हथियार देता था, 1947 के बाद क्या प्रभाव था और क्या कारण था कि हिन्दुस्तान ने हथियार बनाना बंद कर दिया और धीरे धीरे रूस और अन्य राष्ट्रों पर हमें निर्भर होना पड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने यह बात भाजपा जिला अजमेर शहर के प्रबुद्धजन सम्मेलन में आर.के. कम्यूनिटी सेंटर में कही। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि 1947 से पहले नालंदा और तकक्षशीला जैसे विश्वविद्यालय हिन्दुस्तान में थे, देश और दूनिया के लोग यहां शिक्षा अर्चन करने आते थे। योग, शिक्षा और संस्कार के लिए दूनिया का बड़ा केंद्र होता था तो वह भारत था और 1947 के बाद देश की शिक्षा नीति ऐसा क्या हुआ कि रोजगार केंद्रित एज्यूकेशन यहां नहीं बन पाई। आज हमें गर्व होता है कि 1947 के बाद 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते है तो सभी राज्य सरकारों से बातचीत करके, देश के सभी शिक्षण संस्थानों से चर्चा करके एक ऐसी नेशनल एज्युकेशन नीति बनती है जो ना केवल बच्चों को अध्ययन कराएगी, बल्कि रोजगार लेने का नहीं बल्कि रोजगार देने में देश शिक्षा हब होगा। उन्होंने कहा कि
इससे पूर्व प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि हम सभी की ओर से सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक कार्य किए जा रहे है। भाजपा सेवा के लिए दल है। भारत को आजादी के 75 वर्ष पार कर अमृतकाल चल रहा है, नेहरूजी आजादी के बाद प्रधानमंत्री बने और मंत्री मंडल भी बना। इसमें भारत के लिए आर्थिक विकास का रॉल मॉडल नहीं था। इस कारण देश की नीतियां भी सही नहीं बनी। इस वजह से देश कुछ मुख्य शहरों पर ही केंद्रीत होकर रहा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा महान मिशन को लेकर चल रही है। 2047 तक
भारत विकासीत राष्ट्र बनेगा। जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने स्वागत भाषण दिया। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर शर्मा, सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेशसिंह राठौड़, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, सभांग प्रभारी प्रसन्न मेहता, अजमेर प्रभारी बिरमदेवसिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल का साफा एवं उपरणा पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ के जन्मदिन पर हो ेवाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन में विधायक वासदेव देवनानी, प्रदेश मंत्री श्रवण बागड़ी, अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन समेत जिलेभर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं समेत नगर के प्रमुख व्यापारी, उद्योग पति, सीए, डॉक्टर, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। सभापति दिनेश सिंह राठौड़ ने सभी का आभार जताया। सम्मेलन में जिला महामंत्री वेदप्रकाशजी दाधीच, जिला उपाध्यक्ष किशनगोपाल दरगड, सचेतक सुरेंद्र सिंह शेखावत, शंभू शर्मा, विमल बडज़ात्या, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, दीपेश गुप्ता, मंडल महामंत्री सुनील दरडा, बलराम सामरिया, अमित सोनी, महेंद्र पाटनी, विस्तारक कमल शर्मा, पंकज पहाडिय़ा एवं अन्य कार्यकत्र्ता शामिल रहे।
Published on:
21 Apr 2023 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकिशनगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
