10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर फंदे का फोटा पोस्टकर किशोर ने की आत्महत्या

प्रेम में धोखा खाने के बाद से था अवसाद में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 29 May 2018, 2:13 PM IST

Kolkata west bengal

फेसबुक पर फंदे का फोटा पोस्टकर किशोर ने की आत्महत्या

कोलकाता

कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में एक किशोर ने रविवार रात फेसबुक पर फंदे का फोटो पोस्ट कर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घर से उसका शव बरामद किया गया। मृत किशोर का नाम विश्वजीत दत्त (17) है। वह दमदम थाना क्षेत्र के श्यामनगर इलाके का रहना वा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह एक लडक़ी से प्रेम करता था। किसी कारण से दोनों में अनबन हो गया था। इसके बाद लडकी ने अपना संबंध तोड़ लिया था। प्रेम में धोखा मिलने पर एक 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना नागरेबाजर इलाके की है। सोमवार देर शाम को युवक ने अपनी प्रेमिका से घंटो बात करने के बाद कमरे में फांसी लगा ली। दमदम थाना मंौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि युवक ने अपनी मौत से कुछ समय पूर्व अपनी व अपनी प्रेमिका का फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किया है। इस घटना की चर्चा इलाके में हैं।

---------------------------------------

नकली कागज दिखाकर 3 लाख रुपए लिया बैंक से लोन

- किस्त देने से पहले हो गया फरार

कोलकाता

सरकारी कागजात के मदद से बैंक से तीन लाख रुपए लोन पास करवाकर शातिर युवक फरार हो गया। घटना हेयर स्ट्रीट थाना की है। ठगी का खुलासा होने पर इसकी शिकायक थाने में की गयी है। शिकायत में बैंक में कहा गया है कि नकल कागजात की मदद से युवक ने बैंक से ३ लाख रुपए लोन लिया है। लोन की किस्त फेल होने पर बैंक अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल की । जांच में पाया गया कि युवक ने लेने के लिए बैंक को जो दस्तावेज दिया था वे सभी नकली है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है व शातिर युवकों की तलाश हो रही है।