6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में ही लागू नहीं पुलिस की एक वर्दी व्यवस्था, कोलकाता पुलिस और बंगाल पुलिस की है अलग-अलग वर्दी

देश भर में पुलिस की एक जैसी वर्दी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर विवाद जारी है। लेकिन पश्चिम बंगाल में पुलिस की वर्दी को लेकर ऐसा विवाद पहले ही हो चुका है। वजह बंगाल में कोलकाता और राज्य पुलिस की दो तरह की वर्दी है।

2 min read
Google source verification
बंगाल में ही लागू नहीं पुलिस की एक वर्दी व्यवस्था, कोलकाता पुलिस और बंगाल पुलिस की है अलग-अलग वर्दी

कोलकाता पुलिस और बंगाल पुलिस की अलग-अलग वर्दी

देश भर में पुलिस की एक जैसी वर्दी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर विवाद जारी है। लेकिन पश्चिम बंगाल में पुलिस की वर्दी को लेकर ऐसा विवाद पहले ही हो चुका है। वजह बंगाल में कोलकाता और राज्य पुलिस की दो तरह की वर्दी है। कोलकाता पुलिस कर्मियों की वर्दी सफेद है। लेकिन राज्य पुलिस की वर्दी खाकी ही है। इसे बदल कर राज्य की सभी पुलिस के लिए एक जैसी वर्दी की व्यवस्था करने के लिए कई बार वाद विवाद हुआ। लेकिन कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

दो बार हुई नाकाम कोशिश

कोलकाता और बंगाल पुलिस की एक वर्दी नियम लागू करने के लिए अतित में दो बार कोशिशें की गई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सबसे पहले माकपा नीत वाममोर्चा की सरकार ने ब्रीटिशकाल की इस व्यवस्था को बदलकर पूरे बंगाल की पुलिस की वर्दी खाकी और कोलकाता पुलिस की वर्दी का रंग सफेद करने की कोशिश की। लेकिन कुछ आईपीएस अधिकारियों की आपत्ति के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद वर्ष 2011 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद ममता बनर्जी की सरकार ने भी राज्य में पुलिस की एक वर्दी नियम लागू करने की कोशिश की, लेकिन व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

बेंगलुरू और गोवा में भी है अलग रंग की वर्दी

सिर्फ कोलकाता पुलिस ही नहीं, बल्कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की सिटी पुलिस और गोवा पुलिस की वर्दी अलग रंग की है। वर्ष 1963 में बेंगालुरू की सिटी पुलिस का गठन करते समय उसकी वर्दी बदल कर सफेद शर्ट और खाकी पैंट कर दिए गए। गोवा की पुलिस की वर्दी खाकी नहीं है, बल्कि उसका रंग सफेद और नीला है।

नए कमिश्नरेट की पुलिस की वर्दी सफेद-नीला

सत्ता में आने के बाद तृणमूल सरकार ने नए कमिश्नरेट का गठन किया और कमिश्नरेट के इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस कर्मियों की वर्दी का रंग सेफद-नीला कर दिया।