31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ एसिड अटैक

-पत्नी पर था पति को शक - कई दिनों से चल रहा था विवाद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 13 Feb 2020, 11:06 PM IST

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ एसिड अटैक

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ एसिड अटैक


कोलकाता (Kolkata)
दक्षिण कोलकाता के कसबा थाना इलाके में एक महिला पर उसके पति ने एसिड अटैक किया है। घटना गुरुवार सुबह बीबी चटर्जी रोड इलाके में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम जयंत दास है।

गुरुवार सुबह महिला अपने 5 साल के बेटे को स्कूल टिफिन देने के लिए गई थी। वहीं पर उसका पति पहुंच गया और उससे लडऩे झगडऩे लगा। पुलिस के मुताबिक जयंत के हाथ में एक स्क्रू ड्राइवर था। उससे उसने महिला के सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद टॉयलेट साफ करने वाले एसिड फेंक कर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लोगों ने पकड़ लिया। महिला को तत्काल एमआर बांगुर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला स्क्रू ड्राइवर के हमले से ज्यादा जख्मी हुई है। आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 326/326ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मुताबिक जयंत को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग चलने का शक था। इसी वजह से पति पत्नी में विवाद चल रहा है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल एसिड अटैक के मामले में भारत का पहला राज्य बन गया है। एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड) के मुताबिक साल 2018 में एसिड अटैक का सर्वाधिक घटनाएं पश्चिम बंगाल में हुई हैं। पिछले 1 साल में भारत में एसिड अटैक के 126 मामले सामने आए हैं जिसमें ५० मामले पश्चिम बंगाल के हैं। इसमें 53 महिलाएं जख्मी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल