5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

-किशोर कुमार की पहली पत्नी थी रूमा

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कोलकाता

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री, बांग्ला गायिका व किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को कोलकाता स्थित घर में निधन हो गया। अभिनेत्री रूमा क ी मृत्यु पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर के जरिए शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, रूमा गुहा ठाकुरता के निधन से दुख है। सिनेमा और संगीत की दुनिया में उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिजनों और चाहनेवालों के साथ मेरी संवेदना है। मालूम हो कि वह बढ़ती उम्र से संबंधित कई बीमारियों से घिरी हुईं थीं। वे 84 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को ही कोलकाता में किया जाएगा। रूमा किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। उनकी शादी सन 1950 में हुई थी और करीब 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। गायक अमित कुमार (66) रूमा और किशोर के बेटे हैं। किशोरकुमार से तलाक के बाद रूमा गुहा ठाकुरता नेे दूसरी शादी की। शादी के बाद उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुईं। बेटे का नाम अयन और बेटी का नाम श्रमणा रखा गया, जो गायक हैं। रूमा ने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया था। सन 1944 में हिंदी फिल्म 'ज्वार भाटा से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके डायरेक्टर अमिया चक्रवर्ती थे। बांग्ला में उन्हें 'गंगा, 'अभिजान, 'बालिका बधू और 'संघर्ष जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म 'द नेमसेकÓ में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी।


बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग