7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का अर्ध नग्न शव लटका मिला?

- महिला के साथी से पुलिस कर रही पूछताछ - दक्षिण कोलकाता के जादवपुर थाना क्षेत्र की घटना

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

आखिर क्यों लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का अर्ध नग्न शव लटका मिला?


कोलकाता . दक्षिण कोलकाता के जादवपुर थाना क्षेत्र के विजयगढ़ इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला का अर्धनग्न शव लटका पाया गया। पुलिस ने उसका नाम सोनाली बर्मन बताया है। गुरुवार को सोनाली का जन्म दिन था उसी दिन उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सोनाली के साथी अभिक बोस से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जादवपुर थाना इलाके के विजयगढ़ में किराए के मकान में युगल रह रहे थे। सोनाली एक निजी संस्थान में काम करती थी। वह बांसद्रोणी की रहने वाली थी। वहीं अभिक पेश से इंजीनियर है। वह रानीकुटी में रहता है। लम्बे समय से दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध थे। दिसम्बर महीने में दोनों ने विजयगढ़ इलाके में एक मकान किराए पर लिया था जो कि 11 महीने से साथ रह रहे थे। दोनों ने किराए पर घर लेते वक्त मकान मालिक को बताया था कि दोनों ही पति-पत्नी है। सोनाली का जन्मदिन होने के कारण देर रात दोनों फोन पर बातें कर रहे थे। अचानक ही रात के एक बजे अभिक ने मकान मालिक को फोन किया कि सोनाली की तबीयत खराब है उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। रात को ही मकान मालिक सहित सारे लोग सोनाली के घर में आए तथा दरवाजा खटखटाया, पर नहीं खुला। दरवाजा तोडऩे पर उसका अर्धनग्न हालत में शव पंखे से लटका मिला। शव को एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। मौत के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभिक ने बताया कि रात को वह सोनाली के पास नहीं था। उससे पूछताछ की जा रही है।