4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता हवाईअड्डे पर उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया के विमान का टायर फटा

विमान में 226 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 29 Aug 2021, 12:42 AM IST

कोलकाता हवाईअड्डे पर उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया के विमान का टायर फटा

कोलकाता हवाईअड्डे पर उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया के विमान का टायर फटा

कोलकाता
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया के विमान का चक्का का टायर फट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। यात्री और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित ढंग से विमान से उतार लिया गया। यह घटना सुबह लगभग 10ः20 घटी। विमान 10.25 बजे उड़ान भरने वाला था। हावाई अड्डा सूत्रों के अनुसार विमान को टैक्सी-वे से जब रन वे पर ले जाते समय चालक को विमान में कुछ यांत्रिक गड़बड़ी का आभास हुआ। चालक ने तुंरत इस बारे में एटीएस को सूचित किया। एटीएस से अनुमति लेने के बाद जब विमान को दुबारा टैक्सी वे पुशबैक किया जा रहा था, एक चक्का का टायर फट गया। विमान जोरदार हिचकोला खाया। इसके बाद दहशत फैल गई। विमान में 226 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। हावाई अड्डे का राहत व बचाव दल तुंरंत वहां पहुंचा और सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सरक्षित ढंग से विमान से नीचे उतारा गया।
फिर विमान के चक्के का टायर बदला गया। यांत्रिक गड़बड़ी को ठीक किया गया। अपराह्न 3.35 विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरा।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कर्नाटक के हुबली में हवाईअड्डे पर लैडिंंग के समय इंडिगो के विमान का एक टायर फट गया था। उस घटना में कोई हाताहत नहीं हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल