5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हावड़ा में सभी दलों ने किया चुनाव प्रचार

हावड़ा में सभी दलों ने किया चुनाव प्रचार फिल्म अभिनेता जय बंद्योपाध्याय ने किया चुनाव प्रचार

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata

हावड़ा में सभी दलों ने किया चुनाव प्रचार

हावड़ा में सभी दलों ने किया चुनाव प्रचार

हावड़ा

हावड़ा सदर लोकसभा सीट के सभी प्रत्याशियों ने मंगलवार को प्रचार किया। शाम को तूफानी हवा व बारिश ने चुनाव प्रचार को कुछ देर के लिए रोक दिया था। बारिश खत्म होते ही प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क शुरू कर दिया। तृणमूल प्रत्याशी प्रसून बनर्जी ने मध्य हावड़ा में चुनाव प्रचार किया।
हावड़ा सदर के भाजपा प्रत्याशी रंतिदेव सेनगुप्ता ने मंगलवार को बाली में वार्ड नंबर ५५ और ५६ में टोटो से प्रचार किया। माकपा प्रत्याशी सुमित्र अधिकारी ने शिवपुर अंचल में माकपा पार्टी कार्यालय से प्रचार की शुरुआत की।

फिल्म अभिनेता जय बंद्योपाध्याय ने किया चुनाव प्रचार

हावड़ा
उलूबेडिय़ा लोकसभा केन्द्र के भाजपा प्रत्याशी जय बंद्योपाध्याय ने बुड़ीखाली स्कूल के सामने रवीन्द्रनाथ, नजरुल, विद्यासागर और नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वुनाव प्रचार शुरु किया। उन्होंने इस दौरान तुमार जय, आमार जय, उलूबेडिय़ा आर नई भय का नारा दिया। बाउडिय़ा फेरीघाट के समीप बरगद के पेड़ के पास मंदिर के समीप पूजा अर्चना भी की। बंद्योपाध्याय नदी के किनारे, बाजार, स्कूल व आसपास के इलाकों में गए, जनसम्पर्क किया। फिल्म अभिनेता के साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ के लिए युवाओं व बच्चों भीड़ रही।