
अंजू घोष भारतीय नागरिक
कोलकाता
बुधवार को भाजपा में शामिल होनेवाली बांग्लादेशी फिल्मों की अभिनेत्री अंजू घोष भारतीय नागरिक हैं। उनका जन्म 1966 में कोलकाता में हुआ है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने अंजू घोष के बांग्लादेशी नागरिक होने का खंडन करते हुए यह जानकारी दी। बुधवार को ईद के दिन अंजू घोष के भाजपा में शामिल होने के बाद मेयर फिरहाद हकीम समेत तृणमूल नेताओं ने सवाल उठाया था कि बांग्लादेशी नागरिक को भाजपा ने अपनी पार्टी का सदस्य कैसे बना लिया? गुरुवार को जयप्रकाश मजुमदार संवाददाताओं को कई दस्तावेज दिखाए। उन्होंने बांग्लादेशी अभिनेत्री का जन्म प्रमाण-पत्र दिखाते हुए कहा कि 1966 में कोलकाता में अंजू घोष का जन्म हुआ था। कोलकाता नगर निगम ने जन्म प्रमाण-पत्र भी जारी किये थे। वे सॉल्टलेक में रहती हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने अंजू घोष के आधार कार्ड,वोटर कार्ड, पासपोर्ट तथा पैन कार्ड भी पेश करते हुए कहा कि अंजू घोष बंगलादेशी फिल्मों काम अवश्य करती हैं पर वह मूलत: भारतीय नागरिक हैं।
Published on:
07 Jun 2019 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
