30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल्टलेक में वकील के बैंक खाते से रुपए निकालने वाला गिरफ्तार

-विधाननगर साइबर थाने की पुलिस ने झारखंड से दबोचा

2 min read
Google source verification
kolkata

साल्टलेक में वकील के बैंक खाते से रुपए निकालने वाला गिरफ्तार

साल्टलेक . बैंक का कर्मचारी बनकर साल्टलेक के एक वकील से पैसे ठगने वाले को बुधवार की शाम को झारखंड से विधाननगर साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम लखन दां है। उसने 5 अप्रेल को विधाननगर महकमा अदालत के वकील को फोन किया था। वह झारखंड के सिमूलडिही गांव का रहने वाला है। फोन पर उसने बताया कि वह बैंक का कर्मी है। गलत परीचय देने के बाद उसने वकील की बैंक से जुड़ी सारी जानकारियां ले ली। उसी रात को अचानक वकील के अकाउंट से 24,997 रुपए निकाल लिए गए। फोन पर पैसे निकालने का मैसेज देखकर वकील चौक गए। दूसरे दिन सुबह बैंक जाकर पता किया तो बताया गया कि किसी ने उसके खाते से रुपए निकाल लिया है। इसके बाद साल्टलेक साइबर क्राइम थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई। जांच करने के बाद पुलिस ने बुधवार की शाम को झारखंड से उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार लखन से पूछताछ के बाद और भी कइयों के बारे में जानकारी मिली है। लखन के बैंक अकाउंट को सील कर दिया गया है।

श्रीमद् भागतव कथा का भक्तिभाव से समापन

- मध्य कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन का आयोजन
कोलकाता. मध्य कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भक्ति भाव के साथ गुरुवार को समापन हुआ। भागवत मर्मज्ञ शिवकिशन किराडू ने पूजन व हवन के साथ विष्णु सहस्रनाम का सामूहिक पाठ किया। रमा भवन से भागवत को लेकर महिलाएं कलाकार स्ट्रीट के विविध मार्गों से होते हुए बैकुण्ठनाथ मंदिर पहुंची। संगठन की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष सुशीला बागड़ी, मंत्री पुष्पा मुंधड़ा के साथ ही गायत्री राठी, विजय लक्ष्मी लाखोटिया, सरला बिन्नानी, पुष्पा मुंधड़ा, विजयश्री मुंधड़ा, कौशल्या बंग, आशा राठी, पुष्पा बाहेती, लक्ष्मी मुंधड़ा, शारदा बागड़ी, गायत्री लोहिया, शीला राठी, सुधा भैया आदि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से कथा सम्पन्न हुई। मौके पर चंद्रकला तापडिय़ा, शोभा लाखोटिया, कृष्णा मुच्छाल, मीना लोहिया आदि की भी उपस्थिति रही।