31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 पर करोड़ों का सट्टा लगाने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

-पांच सितारा होटल में बैठ, कर रहा था सट्टेबाजी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 3 Jan 2020, 4:15 PM IST

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 पर करोड़ों का सट्टा लगाने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 पर करोड़ों का सट्टा लगाने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

कोलकाता (Kolkata)

महानगर के पांच सितारा एक होटल से कोलकाता पुलिस की गुंडा दमन शाखा ने सट्टेबाजी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका नाम सुनील कुमार मुंधड़ा (36) है। वह लेकटाउन के बांगुर एवेन्यू का रहने वाला है। बुधवार रात ९ बजे के करीब डीडी विभाग की टीम ने ईएमबाईपास स्थित आईटीसी रॉयल बंगाल होटल में छामेपारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बैठकर आस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बॉस टी-20 मैच पर करोड़ों रुपए की सट्टाबाजी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से सुनील मुंधड़ा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 10 मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक्स गैजेट, नकद रुपए और लेन-देन संबंधित खाता जब्त किए गए हंै। पुलिस को अनुमान है कि उसके साथ और तीन युवक थे जो छापेमारी से पहले वहां से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ प्रगति मैदान थाने में भादवि की धरा 420/120बी और वेस्ट बंगाल गैंबलिंग एक्ट 3/4के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल