
हवाई अड्डे से 12 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
उसने कृष्णनगर से गांजा खरीदा है
- हवाई अड्डे से गो एयर की पोर्ट ब्लेयर जाने वाली
कोलकाता . नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक महिला यात्री को लगभग 12 किलो गांजे के साथ नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। महिला का नाम अर्चना गाईन (38) है।
सूत्रों के अनुसार अर्चना कोलकाता के हवाई अड्डे से गो एयर की पोर्ट ब्लेयर जाने वाली उड़ान जी8-101 से जाने वाली थी। बोर्डिंग पास लेने के पहले उसके बैग से कुछ संदेहास्पद पाया गया। इसके बाद नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे। जांच कर रजिस्टर्ड बैग में गांजे के पैकेट होने की पुष्टि की गई। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक दीलिप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
अर्चना से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने कृष्णनगर से गांजा खरीदा है। जिसे वह पोर्टब्लेयर में बेचने वाली थी। वहां पर एक किलो गांजे की कीमत 40 से 50 हजार रुपए है। उसके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। उसको सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उससे पूछताछ की जा रही है।
सफेद कौआ देखने उमड़ी भीड़
- सौंप वन विभाग को
- बेलदा नन्द मार्केट के निकट एक दीवार पर कौआ बैठा
पश्चिम मिदनापुर . पश्चिम मिदनापुर के बेलदा इलाके में सफेद रंग का कौआ देखने भीड़ उमड़ पड़ी। वह उड़ नहीं पा रहा था। उसे एक व्यक्ति ने पानी पिलाया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी कौआ को ले गए। रविवार सुबह बेलदा नन्द मार्केट के निकट एक दीवार पर कौआ बैठा था। वह उड़ नहीं पा रहा था। व्यवसायी रामकृष्ण माइती की नजर उस पर पड़ी। रामकृष्ण ने बताया कि वो अभी बच्चा था। इस कारण उसे कुछ समस्या हो रही थी। उसे देखने स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कइयों ने मोबाइल से तस्वीर भी ली।
Published on:
27 May 2018 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
