17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवार लेखन को लेकर भाजपा समर्थक पर जानलेना हमला

  -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती-तृणमूल कांग्रेस पर आरोप
2 min read
Google source verification
kolkata news kolkata crime

Attacking the BJP supporter on wall writing in kolkata

कोलकाता

तीसरे चरण के मतदान के बाद से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेजी से बढ़ी हैं। ताजा घटना महानगर के बेहाल इलाके में घटी है, जहां दिवार लेखन को लेकर भाजपा समर्थक पर जानलेवा हमला करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है। हालांकि स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने इस हमले से इंकार किया है।
घटना बुधवार रात की है। बेहला अन्तर्गत वार्ड नम्बर १२६ में भाजपा समर्थक सुरेश विश्वास इलाके में भाजपा प्रत्याशी चंद्र कुमार बोस के समर्थन में दिवार लेखन कर रहे थे। उसी दौरान २५ से ३० युवक वहां पर पहुंचे और भाजपा समर्थकों पर लाठी, डंडा व बांस से हमला कर दिए। इस हमले में सुरेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसके सिर पर चोट लगी है। उसे खून से लथपथ हालत में विद्यासागर जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, उसकी हालत चिंताजनक है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित की। भाजपा ने हमले में शामिल तृणमूल समर्थकों के खिलाफ सरसुना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने हमला से इंकार किया है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा में गुटीय विवाद चरम पर है। भाजपा अपनी अंदरूनी लड़ाई को तृणमूल कांग्रेस के सिर पर थोप रही है। तृणमूल कांग्रेस हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करती है।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ और विपक्ष में जंग शुरू हो गई है। पहले चरण से लेकर तीसरे चरण के मतदान तक विपक्ष के खास तौर पर दर्जनों भाजपा समर्थक हमले के शिकार हुए है। इन हमलों के लिए विपक्ष ने मुख्य मंत्री ममता बनर्जी व उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया है। वहीं प्रशासन पर इन घटनाओं पर चुप्पी साधने का आरोप लगा है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग