5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! अब मछलियों में मिला रहे फार्मेलिन केमिकल

अंडा, मांस, फल और सब्जियों के बाद अब मछलियों में खतरनाक फार्मेलिन केमिकल मिलाए जाने का मामला सामना आया है।

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

सावधान! अब मछलियों में मिला रहे फार्मेलिन केमिकल

कोलकाता
अंडा, मांस, फल और सब्जियों के बाद अब मछलियों में खतरनाक फार्मेलिन केमिकल मिलाए जाने का मामला सामना आया है। ओडिशा से आंध्र प्रदेश जाने वाली मछलियों में बड़ी मात्रा में फार्मेलिन पाए जाने की खबर फैलते ही राज्य के लोगों के मन में भी मछली खाने को लेकर डर बैठ गया है। बंगाल में भी बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों से मछलियों का निर्यात होता है। ऐसे में यह खबर राज्यवासियों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। लोगों के मन में फैले आतंक को देखते हुए कोलकाता नगर निगम की ओर से महानगर तथा उसके आस-पास के मछली बाजारों में अभियान चलाया जा रहा है। समय-समय पर अभियान चला रहे निगम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर बाजारों में मृत मछलियों को तरो-ताजा रखने के लिए उसमें रासायनिक और रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि निगम की ओर से इसे लेकर बार-बार व्यवसाइयों को सचेत किया जाता है। लेकिन उसके बावजूद चोरी-छिपे यह कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है।
--
एक सप्ताह बंद रहेगी निमतल्ला श्मशान घाट की दो चूूल्हियां
निमतल्ला घाट के ओल्ड कॉमप्लेक्स शमशान घाट के दो विद्यूत शवदाह चुल्हियों में यांत्रिक गड़बड़ी आने के कारण एक सप्ताह के लिए उन्हें बंद रखा जाएगा। २४ जुलाई के रात १० बजे से लेकर ३१ जुलाई के शाम ४ बजे तक ये चूल्हियां बंद रहेगी। निगम सूत्रों के अनुसार ३१ दुलाई की शाम ४ बजे के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं निमतल्ला घाट के न्यू कॉमप्लेक्स शमशान घाट में इन दिनों शवदाह की प्रक्रिया सामान्य रहेगी

--

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 गिरफ्तार

न्यूटाउन . न्यूटाउन थाना इलाके में दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम कामालुद्दीन टाली, कमाल टाली, जाकीर हुसैन टाली, सादीक टाली है। पीडि़ता ने न्यूटाउन थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार की दोपहर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पीडि़ता को विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। (कार्यालय संवाददाता)