
बंगाल: 24 घंटे में 3925 ठीक, 3924 हुए संक्रमित
महामारी की चपेट में आने वाले की संख्या बढ़कर 3,61,703 हुई
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार एक महीने तक बढऩे के बाद बुधवार को कम हुआ। 24 घंटे के दौरान स्वस्थ होने वालों की संख्या इस महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या से अधिक हुई है। इसकी वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या घट गई है। बुधवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान राज्य भर में कुल 42553 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 3924 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,61,703 हो गई है। 24 घंटे में 3925 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 3,17,928 पहुंची है। चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 60 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6664 हो गई है।
--
एक्टिव केस घटे
एक्टिव लोगों की संख्या में 61 की कमी हुई है और मंगलवार को 37172 से घटकर 37111 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट बढ़ कर 87.76 से 87.90 फ़ीसदी पर पहुंची है। राज्यभर में अब तक कुल 4425231 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 8.17 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
Published on:
28 Oct 2020 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
Bengal SIR Row: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता ने CEC को लिखा पत्र, BLO की मौत सहित ये मुद्दे उठाए

