19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal: इस सुंदर अभिनेत्री को लेकर भाजपा नेताओं में घमासान, जाने कौन क्या चाहता है…

जाने क्या है मामला...

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal: तृणमूल की इस अभिनेत्री विधायक को लेकर भाजपा नेताओं में घमासान

West Bengal: तृणमूल की इस अभिनेत्री विधायक को लेकर भाजपा नेताओं में घमासान

कोलकाता

फिल्मी जगत से राजनीति में उतरी तृणमूल कांग्रेस की विधायक देवश्री राय को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा (West Bengal BJP) में खींचतान शुरू हो गई है। एक गुट दक्षिण 24 परगना जिले के रायदिघी विधायक देवश्री को पार्टी में शामिल कराने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरा गुट किसी भी कीमत पर उन्हें शामिल नहीं किए जाने की बात कह रहा है। पार्टी के राज्य प्रभारी अरविंद मेनन और पार्टी उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार विवाद सुलझाने में जुटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष देवश्री राय को पार्टी में शामिल कराना चाहते हैं और हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शोभन चटर्जी और उनकी महिला सहयोगी बैशाखी वंद्योपाध्याय इसका विरोध कर रही हैं। एक समय देवश्री राय शोभन चटर्जी की खास थीं, लेकिन बैशाखी बंद्योपाध्याय से नजदीकियां बढऩे से दोनों के बीच दूरी बढ़ गई है।

बुधवार रात देवश्री राय रात 10 बजे दिलीप घोष से मिलने साल्टलेक स्थित उनके घर पहुंची, वहीं अरविंद मेनन और जयप्रकाश मजूमदार दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क स्थित शोभन चटर्जी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने शोभन चटर्जी और बैशाखी के बात बैठक की।

दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि देवश्री राय उनके घर आई थी अथवा नहीं। दूसरी तरफ शोभन चटर्जी और बैशाखी बंद्योपाध्याय ने कहा कि अरविंद मेनन और जयप्रकाश मजूमदार पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जाए इस बारे में विचार-विमर्श के लिए उनके घर आए थे। देवश्री राय इतनी मशहूर राजनीतिज्ञ नहीं है जिनके बारे में चर्चा की जरुरत है। शोभन चटर्जी ने कहा कि देवश्री राय के बारे में उन्हें जो कहना था 14 अगस्त को कह दिया है। देवश्री राय 14 अगस्त को दिल्ली क्यों गई थी। बुधवार रात को दिली घोष के घर क्यों गई थी, इसका उत्तर पार्टी दे सकती है।