21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुर्शिदाबाद से नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

- 2.10 लाख रुपए जब्त

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

मुर्शिदाबाद से नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

कोलकाता

भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे मुर्शिदाबाद जिले से पुलिस ने मंगलवार रात एक वृद्ध व्यक्ति को 2.10 लाख रुपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। जब्त सभी नोट 2000 रुपए के हैं। उसका नाम मुर्ताजा अली है। वह वैष्णवनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छापेमार कर पुलिस रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के अजगरपाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह तीन दिनों की पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि वह कुरियर है। नकली नोट के कारोबारी उसे रुपए किसी को देने के लिए भेजते थे। विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 में मुर्शिदाबाद जिले से 1.24 करोड़ रुपए के नकली नोट जब्त किए गए थे। नकली नोटों की तस्करी के आरोप में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चालू वर्ष में अब तक जिले से 10.28 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।