2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनहोनी: गई थी छोटी बहन के हाथ पीले करने, उजड़ गया सुहाग, क्या हुआ…

चंद मिनटों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से डोली निकलने वाली थी उससे अर्थी निकली।

less than 1 minute read
Google source verification
Kolkata West Bengal

अनहोनी: गई थी छोटी बहन के हाथ पीले करने, उजड़ गया सुहाग, क्या हुआ...

कोलकाता
उसे अपनी छोटी बहन के हाथ पीले करने की तमन्ना वर्षों से थी। बहुत सपने संजो रखी थी बहन की शादी रचाने के लिए। बहन की शादी की तैयारी के लिए पति के साथ मायके पहुंच गई थी। 19 अप्रेल को बारात आने वाली थी। शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। बुधवार सुबह शादी का मंडप सजाने का काम चल रहा था। वह पति के साथ मंडप सजा रही थी। लेकिन, कुदरत को कुछ और मंजूर था। अचानक अनहोनी हुई और उसका सुहाग ही उजड़ गया। चंद मिनटों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से डोली निकलने वाली थी उससे अर्थी निकली। हृदयविदारक यह घटना पश्चिम बर्दवान जिले के जामुडिय़ा थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके की है। घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। मृत युवक की पहचान सोनू गुप्ता (24) के रूप में हुई है।
---
क्या हुई अनहोनी
सोनू अपनी पत्नी के साथ शादी का मंडप सजा रहा था। बुधवार की सुबह जब वह छत पर शादी का मंडप सजा रहा था तभी वह तंबू के ऊपर ३ हजार हाईवोल्टेज तार के सम्पर्क में आ गया। बिजली के झटके से वह दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्परता के साथ उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज शुरू होने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।