21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी नृत्य और संगीत पर झूमे दर्शक

भोजपुरी नृत्य और संगीत पर झूमे दर्शक

less than 1 minute read
Google source verification
भोजपुरी नृत्य और संगीत पर झूमे दर्शक

भोजपुरी नृत्य और संगीत पर झूमे दर्शक

भोजपुरी नृत्य और संगीत पर झूमे दर्शक

- भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एण्ड स्टेज अवार्ड 2019 संपन्न
कोलकाता

भोजपुरी जगत के तमाम सितारों के रंगारंग नृत्य और संगीत कार्यक्रम के बीच नेताजी इंडोर स्टेडियम में शनिवार को भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड 2019 सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन पर राज्य के खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार जताया और कहा कि राज्य सरकार के सहयोग के बगैर इसका आयोजन संभव नहीं था। दिग्गज अभिनेता कुणाल ने भोजपुरी सिनेमा के बारे में जानकारी दी। डांसर स्वपना चौधरी के नृत्य पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में अवार्ड से सम्मानित सांसद गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने प्रमुख गीतों से जनता का मन मोह लिया। वहीं सांसद रवि किशन ने अपने गीत व डांस पर सबको झुमाया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ व कोमिलिका ने किया। फिर यश कुमार मिश्रा ने मंच संभाला। अभिनेता दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अविनाश द्विवेदी, संभावना सेठ, राघव, निधि झा सहित सभी सितारों ने अपने गीत और नृत्य से आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश तिवारी ने कई भाषाओं में फिल्म करने के लिए सांसद रवि किशन को पुरस्कार दिया। बार्डर फिल्म को सबसे अधिक अवार्ड मिले। मनोज सिंह टाईगर उर्फ बतासा ने भारी शरीर होने के बाद दर्शकों के समक्ष डॉस पेश किया। भोजपुरी गायिका कल्पना ने छठपूजा के गीत गाए। खेसारीलाल यादव को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उनकी फिल्म संघर्ष के लिए मिला, जबकि बेहतरीन अदाकारा आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के लिए बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। खलनायक रोल करने वाले अवधेश मिश्रा को भी अवार्ड दिया गया।