विधायक नकदी कांड की जांच कर रही पश्चिम बंगाल की सीआईडी को विधायकों से पूछताछ में पता चला है कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने उन्हें 50 लाख रुपए दिए थे। बहरहाल इस मामले में जांच जारी है। सीआईडी ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के पास बीकानेर भवन स्थित एक प्रतिष्ठान की तलाशी ली। जहां से साढ़े 3.20 लाख की नकदी व चांदी के सिक्के बरामद किए गए। इधर नकदी कांड के झारखंड सरकार के तख्तापलट की कोशिश से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद जांच एजेंसी फूंक फूंक कर कदम उठा रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के तीन विधायकों को 50 लाख रुपए दिए थे।
जांच टीम ने मंगलवार को हेयर स्ट्रीट थाना इलाके के बीकानेर भवन स्थित एक हवाला कारोबारी के कार्यालय में छापेमारी की। कई घंटे की तलाशी के बाद उसके कार्यालय से करीब साढ़े तीन लाख रुपये, 225 चांदी के सिक्के, कम्प्यूटर की हार्ड ***** व दस्तावेज बरामद किए गए।
---------
गिरफ्त में है तीनों विधायक
हावड़ा के पांचला में पिछले हफ्ते नकदी के साथ गिरफ्तार किए गए झारखंड के विधायक अभी सीआइडी की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ में जांच एजेंसी को पता चला है कि पड़ोसी राज्य झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस के तीन विधायकों को भाजपा ने 50 लाख रुपये का भुगतान किया था। वह पैसा असम से बीकानेर बिल्डिंग में हवाला कारोबारी के जरिए विधायकों ंतक पहुंचाया गया था।
--------
कोलकाता में ही दी गई थी रकम