
ममता बनर्जी(फोटो-IANS)
Mamata Banerjee: टीएमसी में बागी सांसदों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बागी गुट लगातार 20 सांसदों के साथ होने का दावा कर रही है। शनिवार को ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। लोकसभा में टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के करीबी सुदीप बंदोपाध्याय का भी पार्टी छोड़ने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को सुदीप बंदोपाध्याय बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मुलकात की। इसी बीच बंगाल सरकार में मंत्री तपस रॉय ने टीएमसी संकट और अभिषेक बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिसे अपनी इज्जत प्यारी है, वो टीएमसी के साथ नहीं रह सकता।
अभिषेक बनर्जी के घर जांच एजेंसी के जाने पर कैबिनेट मंत्री तपस रॉय ने कहा कि घर पर पुलिस जाएगी, CID जाएगी। अगर CID, CBI, NIA या ED को किसी के घर जाने की जरूरत होगी, तो वे जाएंगे। उन्होंने आगे जोड़ा कि अपने पंद्रह साल के शासन के दौरान, सरकार ने राजीव कुमार, मनोज वर्मा, विनीत गोयल और बाकी सभी के पीछे DD, CID और पुलिस फोर्स को भेजा था। टीएमसी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कुछ न कुछ किया है। इसके लिए सबूत, गवाह और सबूत मौजूद हैं। मैं यह बात बहुत समय से कह रहा हूं। मैं लंबे समय से विधायकों के बारे में बात कर रहा हूं। कोई भी नहीं बचेगा। वे क्यों रुकेंगे? ऐसे बेईमान, भ्रष्ट लोगों के साथ क्यों रहेंगे? जिसे अपनी इज्जत की परवाह हो, जो खुद को सम्मानित मानता हो या जिसमें आत्म-सम्मान हो, वह कभी नहीं रुक सकता।
तृणमूल कांग्रेस में बगावत की राजनीति के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय का नाम भी बागी खेमे से जोड़ा जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में बागी गुट की नेता और अभिनेत्री शताब्दी रॉय शनिवार को दिल्ली पहुंचीं, जहां उनके साथ सुदीप बंदोपाध्याय भी मौजूद थे। शताब्दी रॉय उन्हें सीधे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर लेकर गईं। पहले से ही कई सांसद अलग गुट बना चुके हैं और बीजेपी के साथ जा सकते हैं। बागी सांसदों की संख्या 20 होने का दावा बागी टीएमसी सांसदों की तरफ से किया जा रहा है।
Updated on:
13 Jun 2026 05:32 pm
Published on:
13 Jun 2026 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
TMC Crisis: क्यों बागी हुए ममता बनर्जी के सबसे खास सहयोगी सुदीप बंद्योपाध्याय? आ गई पहली प्रतिक्रिया

