
Kolkata : होम गार्ड को गोमूत्र पिलाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार
कोलकाता
कोलकाता में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के नाम पर जोड़ाबागान ट्रैफिक गार्ड के होमगार्ड पिन्टू प्रमाणिक को गोमूत्र पिलाने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नारायण चटर्जी है। उससे लालबाजार में पूछताछ की गई। सोमवार दोपहर 2.20 बजे के करीब वह बीके पाल एवेन्यू और एनजी स्ट्रीट क्रासिंग पर पिन्टू प्रमाणिक ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान उसके पास नारायण चटर्जी गए और गोमूत्र को चरणामृत बताते हुए उसे पीने को दिया। पिन्टू का आरोप है कि गोमूत्र पीने से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने भाजपा नेता के खिलाफ जोड़ाबागान थाने में शिकायत दर्ज करायी । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । इस घटना के बाद से पश्चिम बंगाल में भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप लगने लगे हैं।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस इस घटना की पड़ताल कर रही है।
Published on:
18 Mar 2020, 11:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.