17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से भाजपा भी होगी खत्म: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के चलते भाजपा आने वाले दिनों में कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। सपा नेता ने जातिगत जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में यह एक प्रमुख मुद्दा होगा। शीघ्र ही विपक्षी दलों का गठबंधन बनेगा। भाजपा के खिलाफ चुनावी समर में क्षेत्रीय दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Google source verification

गठबंधन की तैयारी शुरू, अपनी भूमिका तय करे कांग्रेस
2024 में जातिगत जनगणना होगा प्रमुख मुद्दा
कोलकाता. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के चलते भाजपा आने वाले दिनों में कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। सपा नेता ने जातिगत जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में यह एक प्रमुख मुद्दा होगा। शीघ्र ही विपक्षी दलों का गठबंधन बनेगा। भाजपा के खिलाफ चुनावी समर में क्षेत्रीय दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य क्षेत्रीय दलों को गोलबंद करने में जुट गए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इस तरह के प्रस्तावित विपक्षी मोर्चे से बाहर रखा जाएगा, यादव ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए उसे अपनी भूमिका तय करनी होगी। वे रविवार को यहां समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

पहले कांग्रेस करती थी दुरुपयोग
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी। अब भाजपा वही कर रही है। कांग्रेस समाप्त हो गई है। भाजपा का भी कुछ ऐसा ही हश्र होगा। वे केवल उन पार्टियों के पीछे एजेंसियां भेज रहे हैं जो भाजपा से लड़ रही हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बढ़ेगा, यादव ने कहा कि हो सकता है कि यह मामला हो लेकिन इससे भगवा खेमे को मदद नहीं मिलेगी क्योंकि लोकसभा चुनाव की तैयारी अगले महीने से शुरू होगी।

घटक दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे
सपा नेता ने स्पष्ट कर दिया कि वे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ हैं। उनकी पार्टी अपने मौजूदा घटक दलों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें कांग्रेस नहीं है। कई राज्यों में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है। वहां क्षेत्रीय दल ही भाजपा से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे सफल भी होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या सपा उत्तर प्रदेश के बाहर चुनाव लड़ेगी, यादव ने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि लोकसभा चुनाव में यूपी और देश में भाजपा की हार हो।

भाजपा ने पूरा नहीं किया वादा
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया है। पार्टी पिछड़ों और दलितों के विकास की बात करती है। लेकिन वो जातिगत जनगणना नहीं करवा रही है, क्योंकि उसकी पोल खुल जाएगी। इससे पता चलेगा कि पिछड़ों का कितना विकास हुआ है।