18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसएफ के जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हुई मौत

उत्तर 24 परगना के बागदा में भारत-बांग्लादेश सीमा की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

बीएसएफ के जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हुई मौत

बनगांव . उत्तर 24 परगना के बागदा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीसएफ के जवान ने खुद की सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम तीरथ कुमार सिंह है। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। वह बीएसएफ के 23 नम्बर बटालियन में तैनात था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीरथ हाल ही में छत्तीसगढ़ से लौटा था। कुछ दिन पहले ही उसे उत्तर 24 परगना के बागदा के सलक में तैनात किया गया था। सोमवार की दोपहर को अचानक ही कैम्प के निकट से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा की भारत-बांग्लादेश की सीमा पर तीरथ गोली लगी हालत में पड़ा हुआ था। उसे तुरन्त महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीरथ ने आत्महत्या की है पर इसके पीछे क्या कारण है उस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में नदिया जिले में बीएसएफ के अस्थायी कैम्प में भी एक जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर जान दे दी थी। बांकुड़ा के मेजिया में भी गत सप्ताह एक जवान ने सर्विस रिवाल्वर से अपने पेट में गोली मार कर आत्महत्या की थी। मृतक जवान का नाम विक्रम लामा था। वह आईआरबी का जवान था। दो दिनों पहले ही उसे चुनाव में ड्यूटी दी गई थी।