21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं की हत्या के बाद शव से यौन सम्पर्क करने वाला गिरफ्तार

- हत्या के बाद शव से बनाता था यौन सम्पर्क - अब तक 14 महिलाओं पर हमले का आरोप आया सामने - अदालत ने भेजा 14 दिनों की जेल हिरासत में

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

पांच साल बाद मिला सात महिलाओं की हत्या करने वाला चैन किलर

कालना. पूर्व बर्दवान और हुगली जिले में गत पांच सालों में 14 अकेली महिलाओं पर हमला कर ७ जनों की लोहे की चेन से गलाघोंट कर हत्या करने के आरोपी को आखिरकार रविवार को वारदात से पहले पूर्व बर्दवाल के कालना इलाके से दबोच लिया गया। हत्यारे को पकडऩे के लिए जिला पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं की हत्या के बाद उनके शव के साथ यौन सम्पर्क स्थापित करता था। फिर लोहे की रॉड से उनके यौनांग को क्षत-विक्षत कर देता था।

पूर्व बर्दवान के पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखोपाध्याय ने बताया कि चेन किलर का नाम कामरुजमान सरकार है। वह मुर्शिदाबाद का मूल निवासी है। अभी पूर्व बर्दवान के सागरगढ़ में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है।
लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कालना- मेमारी व आस-पास के इलाके में 10-10 सिविक वॉलेंटियरों की टीम बनाकर उन्हें आरोपी की तस्वीर, उसका बैग, सामान और चेन, लोहे की रॉड प्रोजेक्टर से दिखाई गई थी। पुलिस की विशेष टीम सक्रिय थी। आखिरकार रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के घर छापेमारी की गई है। वारदात के बाद लूटे गए गहने मिले हैं। सोने के कुछ गहने बेचने की बात उसने स्वीकार की है। उनकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

रविवार की दोपहर कालना थाना के बुलबुली तला फाड़ी के काकूरिया गांव में नाका चेकिंग के दौरान सिविक वॉलेंटियर ने उसे पहचाना। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को वह फिर से किसी महिला को अपना शिकार बनाने जा रहा था। उसके बैग से चेन, लोहे की रॉड बरामद की गई है।

निशाने पर थीं अकेली महिलाएं
मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे आरोपी की वारदात का पैटर्न बताता है कि वह घर में अकेली महिलाओं को ही निशाना बनाता था। वारदात से पहले रेकी करता था। बिजली का मीटर देखने के नाम पर घर में घुस कर अकेली महिला के गले में लोहे की चेन फंसा कर दम घोंट देता था। कई बार उसने अकेली महिलाओं के सिर पर भारी चीजों से वार कर जान ली थी।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि

वह महिलाओं की हत्या के बाद शव के साथ यौन सम्पर्क स्थापित करता था। लोहे की रॉड से उनके यौनांगों को विकृत कर देता था। फिर उनके घर में लूटपाट करता था। वह बाइक पर हमेशा हेलमेट लगाकर चलता था। महिलाओं के घर में हेलमेट लगाकर ही घुसता था। लोग उसका चेहरा साफ नहीं देख पाते थे।
अब तक किए गए हमले

वर्ष 2013
- १- जनवरी 2013

पूर्णिमा गंगोपाध्याय की हत्या
- 26 जनवरी 2013

कालना के धात्रीगांव निवासी साधना चट्टोपाध्याय की हत्या
- मार्च 2013

कालना के 2 नम्बर ब्लॉक के नेपाकुल गांव निवासी ममताज बीबी पर हमला, बची

वर्ष 2019
- 27 जनवरी

कालना के आनुखाल गांव निवासी पुष्पा दास की हत्या

- 2 जनवरी
- कालना में वृद्धा लखी बाला की हत्या

- 31 मार्च

-धर्मडांगा गांव में इती मण्डल पर हमला, बची

- 3 अप्रेल

कालना-मेमारी रोड पर 52 वर्षीय रीता राय की हत्या

- सेगुन बागान में ममता किंस्कू की हत्या की हुई।

- 23 मई

- पूतुल माझी की हत्या