20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

सीएम ममता ने इस मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को भक्ति के रंग में नजर आईं। उन्होंने पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए मंदिर पर विशाल झंडा चढ़ाया। उन्होंने शाम चार बजे मंदिर में प्रवेश किया और भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Google source verification


कोलकाता/पुरी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को भक्ति के रंग में नजर आईं। उन्होंने पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए मंदिर पर विशाल झंडा चढ़ाया। उन्होंने शाम चार बजे मंदिर में प्रवेश किया और भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
साथ ही उन्होंने बंगाल से आने वाले पर्यटकों के लिए सौगात देते हुए पुरी में बंगाल निवास के लिए जमीन चुन ली। भूमि पुरी-ब्रह्मगिरी रोड पर गिराला की भूमि जगन्नाथ मंदिर से लगभग 20 मिनट की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि हर साल लाखों बांग्लाभाषी पुरी आते हैं और उनमें से कई को आवास खोजने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पुरी को और होटलों और कमरों की जरूरत है। ममता ने ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना, पुरी कलक्टर समर्थ वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ भूमि का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ भूमि आवंटन का मामला उठाएंगी।

आज नवीन से करेंगी मुलाकात
ममता बनर्जी गुरुवार को पटनायक से मुलाकात करेंगी। हालांकि, उन्होंने तीसरे मोर्चे पर किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे पटनायक से व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगी। मुलाकात से भाजपा के विरूद्ध क्षेत्रीय दलों के प्रस्तावित गठबंधन से कोई संबंध नहीं है। मुलाकात के दौरान मैं नवीन पटनायक से बंगाल निवास के लिए चिन्हित भूमि के आवंटन के बारे में बात करूंगी। हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि हमें कितनी जमीन उपलब्ध होगी।