4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन फर्जीवाड़ा: देवांजन देव के घर सहित 10 जगहों पर ईडी का छापा

मदुरदह इलाके में ईडी के अधिकारियों ने वैक्सीन फर्जीवाड़ा मामले के मुख्य आरोपी देवांजन देव के घर पर छापेमारी की...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 2 Sep 2021, 12:03 AM IST

कोरोना वैक्सीन फर्जीवाड़ा: देवांजन देव के घर सहित 10 जगहों पर ईडी का छापा

कोरोना वैक्सीन फर्जीवाड़ा: देवांजन देव के घर सहित 10 जगहों पर ईडी का छापा

कोलकाता.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोरोना वैक्सीन फर्जीवाड़ा तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी के मामले में बुधवार को कोलकाता में 10 जगहों पर छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अलग-अलग टीम बनाकर मादुरदह, शरत बोस रोड, न्यूअलीपुर और लेनिन सारणी इलाके में छापेमारी की।
मदुरदह इलाके में ईडी के अधिकारियों ने वैक्सीन फर्जीवाड़ा मामले के मुख्य आरोपी देवांजन देव के घर पर छापेमारी की। लेनिन सरणी इलाके में उसके एक सहयोगी के घर छापमारी की गई। उल्लेखनीय है जून महीने में कोरोना वैक्सीन फर्जीवा?ा सामने आया था। देवांजन देव ने खुद को कोलकाता नगर निगम में पदस्थ आईएएस अधिकारी बताकर कस्बा एवं अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती समेत लगभग दो हजार लोगों को कोरोना की फर्जी वैक्सीन लगाई थी। उसी दौरान महानगर में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी के मामले भी सामने आए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल