28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं हो रही जर्जर मकानों से सटे पेड़ों की कटाई

फंड की कमी- दिन ब दिन बढ रहे हैं जर्जर इमारतों से होने वाले हादसे

2 min read
Google source verification
kolkata West Bengal

नहीं हो रही जर्जर मकानों से सटे पेड़ों की कटाई

कोलकाता

महानगर कोलकाता में पुराने व जर्जर मकानों की कतारें लगी हैं। अक्सर इसकी वजह से हादसे होते रहते हैं। खासकर बरसात के मौसम में इनके ढहने के आसार बढ जाते हैं। ऐसे में इन्हें और खतरनाक बनाने का काम करते हैं इनमें और इनसे सटकर उगे हुए मजबूत जड़ों वाले पेड़। महानगर में जिस तादाद में पुराने और जर्जर मकान भरे पड़े हैं। उसी तादाद में उनसे सटकर पेड़ भी उगे हुए हैं। एेसे जहां जर्जर इमारतों की नींव कमजोर कर रहे हैं। वहीं इसके आस-पास से गुजरने वाले लोगों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। निगम के बिल्डिंग विभाग ने कुछ दिनों पहले इस खतरे को भंापते हुए निश्चय किया था कि वे ऐसे खतरनाक पेड़ों को काटेंगे। साथ ही उन्होंने जर्जर इमारतों में उगे पेड़ों को काटने का भी निर्णय लिया था। मगर इस निर्णय के बाद अब तक केवल दो-तीन जर्जर इमारतों के पास उगे पेड़ों को ही काटा गया है। इनमें कई ऐसे मकान है जो धर्मतल्ला और कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय के आस-पास स्थित है।

इस विषय पर डीजी बिल्डिंग 2 देवाशीष चक्रवर्ती से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फंड की कमी की वजह से यह कार्य रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि महानगर में लगभग 3000 जर्जर मकान हैं। इनमें से अधिकतर मकानों में तथा उसके इर्द-गिर्द पेड़ उग आए हैं। इतने पेड़ों को काटने के लिए जो फंड चाहिए वह विभाग के लिए व्यय कर पाना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि इन पेड़ों की वजह से जर्जर इमारतों के ढहने की संख्या में बढोतरी हुई है। गौरतलब है कि जुलाई महीने से लेकर अब तक महानगर में 5 मकान ढहे हैं, जिसमें २ लोगों की मौत हुई है और 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से ज्यादातर मकानों में तथा उसके आस-पास मजबूत जड़ों वाले पेड़ थे।

---
कब-कहां हुए हादसे:-

- २३ जुलाई: बैठकखाना इलाके में २ तल्ला मकान ढहा। २ की मौत कई घायल।
- २७ जुलाई: जोड़ाबागान में दो तल्ला मकान ढहा, १० फंसे रह गए थे। सुरक्षित निकाले गए। कई घायल।

- 30 जुलाई: बेनियापुकुर में बारिस के दौरान २ तल्ला मकान ढहा। मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित निकाला। कोई घायल नहीं।
- 1 अगस्त: बारिश में हेरम्बा दास लेन और एंटाली मेंबारिश के दौरान जर्जर मकान गिरा। बाल-बाल बचे लोग। कोई हताहत नहीं।

- 20 अगस्त बेंटीक स्ट्रीट में बहुमंजिला जर्जर मकान में दरार। मकान में रहे रहे लोगों को बाहर निकाला गया।
---------------------

- बहुमंजिला जर्जर मकान में आई दरार
महानगर के बेंटीक स्ट्रीट स्थित एक सौ साल पुरानी जर्जर इमारत में सोमवार की शाम दरार देखने को मिली। दरार देखते ही मकान के दूसरे तल्ले में रहे रहे लोग आतंकित हो गए। वे मकान के ढहने के भय से वहां से निकल कर सुरक्षित स्थल पर चले गए। निगम के अनुसार यह मकान जर्जर घोषित किया गया है। बावजूद उसके मकान की मरम्मत नहीं की जा रही है।