17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी ड्यूटी से लापता डिप्टी मजिस्ट्रेट हावड़ा स्टेशन से मिले

- अवसाद में थे अर्णव रे, सीआईडी ने नदिया जिले के डेपूटी कलक्टर सौंपा- राज्य निवाईचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट
less than 1 minute read
Google source verification
kOLKATA WEST BENGAL

चुनावी ड्यूटी से लापता डिप्टी मजिस्ट्रेट हावड़ा स्टेशन से मिले

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनावी ड्यूटी से लापता डिप्टी मजिस्ट्रेट अर्णव रे को सीआईडी की टीम ने गुरुवार दोपहर हावड़ा स्टेशन से बरामद किया। अर्णव रे को नोडल इलेक्शन अधिकारी बनाया गया था। वे ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के प्रभारी थे। बिरापदास पाल चौधरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनावी ड्यूटी पर थे। पिछले गुरुवार से वे लापता हो गए थे। डीआईजी सीआईडी निशात परवेज ने बताया कि मोबाइल फोन का टावर लोकेट कर अर्णव रे को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद था। गुरुवार दोपहर उन्होंने अपना मोबाइल फोन पत्नी अनिशा जश से सम्पर्क करने के लिए खोला, तो टावर लोकेट कर लिया गया। सीआईडी की टीम तुरंत हावड़ा स्टेशन पहुंची और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। अर्णव रे को डिप्टी कलक्टर नीलांजन भट्टाचार्य को सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अर्णव रे कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में थे। वे स्वयं भूमिगत हो गए थे।

पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने बताया बताया कि मामले पर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की गई है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग