25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीघा: समुद्र में मिली 15 टन की इलिश

- मछुआरों में दिखी खुशी

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

दीघा: समुद्र में मिली 15 टन की इलिश

- मौसम की शुरुआत में इतनी बड़ी मछली मिलने पर मछुआरों ने खुशी जाहिर की

दीघा . दीघा के समुद्र से गुरुवार की सुबह 15 टन की इलिश (हिल्सा) मछली मछुआरों के जाल में फंसी। इससे मछुआरों में खुशी दिखी वही इस मछली के चाहने वालों को चेहरे पर चमक नजर आई। सूत्रों के अनुसार 45 दिनों तक समुद्र में मछली पकडऩे पर रोक थी। उसके बाद गुरुवार को जब समुद्र में मछुआरों ने जाल फेंका तो बड़ी संख्या में इलिश मछलियां फंसी। मौसम की शुरुआत में इतनी बड़ी मछली मिलने पर मछुआरों ने खुशी जाहिर की। यहां से पकड़ी गई मछली राज्य के विभिन्न बाजारों में रौनक बढ़ाएगी। लोगों का कहना है कि दीघा से बड़ी संख्या में इलिश मिलने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की थाली में भी इलिश परोसी जा सकेगी।

गृहवधू की संदेहास्पद मौत, पति व सास गिरफ्तार

- दो महीने पहले ही राजू के साथ सोनामणि की हुई थी शादी

कोलकाता . उत्तर 24 परगना के देगंगा थाना इलाके के विश्वनाथपुर में एक गृहवधू की रहस्यमय मौत हो गई है। उसके पति राजू विश्वास और सास मीना बीवी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मृतका का नाम सोनामणि बीवी (१९) है। सूत्रों के अनुसार दो महीने पहले ही राजू के साथ सोनामणि की शादी हुई थी। बुधवार की शाम को अचानक मायके वालों को फोन पर बताया गया कि सोनामणि की मौत हो गई है। उसके घरवाले जैसे ही देगंगा विश्वनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचे तब उन्हें पता चला कि सोनामणि ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी है। आत्महत्या की बात को मायके वाले मान नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद ही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने राजू व सास मीना को गिरफ्तार कर लिया। सोनामणि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।