5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधाननगर व आसनसोल निगम में भी अप्रेल में होंगे चुनाव

- समय से पहले ही बोर्ड को किया जाएगा खत्म

less than 1 minute read
Google source verification
विधाननगर व आसनसोल निगम में भी अप्रेल में होंगे चुनाव

विधाननगर व आसनसोल निगम में भी अप्रेल में होंगे चुनाव


विधाननगर/आसनसोल . समय अवधि के खत्म होने के पहले ही बोर्ड को भंग कर अप्रेल में ही चुनाव होने के संकेत है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 109 पालिकाओं व निगमों के चुनाव के साथ ही विधाननगर और आसनसोल नगर निगम के चुनाव अप्रेल में ही होंगे। 2015 के अक्टूबर में दोनों निगमों का गठन किया गया था। उसके आधार पर अक्टूबर में उनके अवधि खत्म होने वाली थी, पर उसके पहले ही चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही है।

मालूम हो कि विधाननगर में चुनाव के दौरान काफी हिंसा हुई थी। उसके बाद सब्यसाची दत्त को मेयर पद मिला था। वहीं आसनसोल निगम में भी लोकसभा चुनाव के बाद स्थिति काफी बदली है। माना जा रहा है कि बीजेपी के समर्थकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। राज्य के चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की ओर से चुनाव करवाने के लिए जो पत्र दिया है उसमें इन दोनों निगमों के भी नाम है। 17 जनवरी को सभी नामों की घोषणा हो सकती है। ऐसा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस और प्रशांत किशोर के सुझाव को तव्वजो देते हुए चुनाव करने का निर्णय लिया है।