16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

कोलकाता एयरपोर्ट में आग से आतंक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चेक इन पोर्टल में बुधवार की रात आग लग गई। घटना में किसी यात्री के हताहत होने का समाचार नहीं है। कोलकाता एयरपोर्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आग रात 9.12 पर लगी। जिसे 9.40 बजे पर बुझा लिया गया। आग चेक इन एरिया के डी- पोर्टल में लगी थी। अग्निकांड के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ देर के लिए चेक इन एरिया में धुएं भरे होने के कारण चेक इन प्रक्रिया बंद रखी गई।

Google source verification

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चेक इन पोर्टल में बुधवार की रात आग लग गई। घटना में किसी यात्री के हताहत होने का समाचार नहीं है। कोलकाता एयरपोर्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आग रात 9.12 पर लगी। जिसे 9.40 बजे पर बुझा लिया गया। आग चेक इन एरिया के डी- पोर्टल में लगी थी। अग्निकांड के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ देर के लिए चेक इन एरिया में धुएं भरे होने के कारण चेक इन प्रक्रिया बंद रखी गई। रात 10.15 बजे पर चेक इन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया अग्निकांड का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर एक एक करके दमकल के चार इंजन घटनास्थल पर पहुंचे। एयरपोर्ट के आपदा नियंत्रण विभाग और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर आग पर नियंत्रण का काम शुरू किया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में प्रोटोकाल का पालन किया गया। खबर लिखे जाने तक इलाके में धुआं भरा हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी और एयरपोर्ट का स्टॉफ कूलिंग का काम कर रहा है।

विमान सेवा प्रभावित
दमकल मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम पहुंच गई। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट लगता है। इधर, अग्निकांड के कारण विमान सेवा प्रभावित हुई। कोलकाता से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स रोक दी गई। दिल्ली और बांग्लादेश से आने वाली दो उड़ानों पर भी असर पड़ा।
कोलकाता एयरपोर्ट के चेक इन पोर्टल में बुधवार की रात लगी आग। पत्रिका