9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश सीमा पर फायरिंग, बीएसएफ का 1 जवान शहीद, 1 घायल

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पद्मा नदी में गुरुवार को कथित तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया तथा एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। उसे भी गोली लगी है।
2 min read
Google source verification
बांग्लादेश सीमा पर फायरिंग, बीएसएफ का 1 जवान शहीद, 1 घायल

बांग्लादेश सीमा पर फायरिंग, बीएसएफ का 1 जवान शहीद, 1 घायल

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, स्थिति को सामान्य करने में जुटे अधिकारी
कोलकाता
भारत-बांग्लादेश सीमा पर पद्मा नदी में गुरुवार को कथित तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया तथा एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। उसे भी गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शहीद जवान की पहचान हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से सीमा पर तनाव है। बीजीबी और बीएसएफ के आला अधिकारी मामले पर नजर रखे हुए हैं। घटना की जांच और स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। विवाद को सुलझाने के लिए फ्लैग मीटिंग की जा रही है।
---

मछुआरे को लेकर विवाद
बीएसएफ सूत्रों के अनुसार भारत के तीन मछुआरे गुरुवार सुबह पद्मा नदीं में नौका लेकर मछली पकडऩे उतरे थे। बीजीबी के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में दो को छोड़ दिया। एक को नहीं छोड़ा। सुबह मछुआरों ने इसकी सूचना बीएसएफ के जवानों की दी। खबर पाकर बीएसएफ के जवान मुर्शिदाबाद जिले के जालंगी थाना क्षेत्र निवासी मछुआरा प्रदीप मंडल को रिहा कराने के लिए पहुंचे। बीजीबी के जवानों ने मछुआरे को रिहा करने से इनकार कर दिया। भारतीय जवानों से उलझने पर उतारू हो गए। उनकी नौका को घेर लिया। स्थिति को भांपते हुए बीएसएफ के जवान लौटने लगे। इस बीच बीजीबी के जवानों ने उन्हें निशाना बना कर फायरिंग शुरू कर दी।

---
हेड कांस्टेबल को सिर में गोली लगी

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह के सिर में गोली लगी थी। नौका चलाने वाले एक जवान के पैर में गोली लगी है। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दशकों से बीएसएफ और बीजीबी जवानों के बीच संबंध मधुर रहे हैं। गोलीबारी की घटना नहीं हुई है। इस घटना से सीमा पर तनाव का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग