10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता बनर्जी की कार पर हुए हमले पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, समिक भट्टाचार्य बोले- पत्थर-चप्पल फेंकने से हमारा कोई लेना-देना नहीं

Mamata Banerjee Car Stone Pelting Incident: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार पर रविवार को भीड़ ने हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पत्थर, जूते-चप्पल और पानी की बोतलें फेंकीं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और अग्निमित्रा पॉल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी हिंसा का समर्थन नहीं करती।
2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee North 24 Parganas attack

ममता बनर्जी के कार पर हुए हमले से बीजेपी की आई प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Mamata Banerjee Car Attack West Bengal: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की कार पर रविवार को भीड़ ने हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और पानी की बोतलें, जूते-चप्पल व पत्थर फेंके। घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बयान सामने आया है। 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़ फेंकना, पत्थर फेंकना, चप्पल फेंकने पर बीजेपी का दूर-दूर तक कोई लेना-देना हीं है। यह टीएमसी और जनता के बीच की लड़ाई है। पूर्व सीएम तो बहुत दूर की बात है, किसी महिला या नेता की गाड़ी पर पत्थर फेंका जाए, बीजेपी इसका समर्थन नहीं करती है।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अगर पूर्व सीएम की गाड़ी पर हमला हुआ है तो जो भी कार्रवाई करेगी पुलिस करेगी। मगर टीएमसी को यह भी सोचना चाहिए कि जनता कभी अत्याचार नहीं भूली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि घटना में भाजपा का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है और हम लोग यह नहीं चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। अगर ऐसा होगा तो भविष्य में पश्चिम बंगाल का ही चेहरा खराब होगा।

अग्निमित्रा पॉल ने क्या कहा? 

ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्होंने 14 साल जो भी किया हो, इस नई सरकार का हिस्सा होकर, हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। 

‘जूता-चप्पल फेंकना हमारी संस्कृति में नहीं’

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी भी इसका समर्थन नहीं करती है, सरकार भी नहीं करती है। मारना, कालिख फेंकना, जूता या चप्पल फेंकना, यह हमारी संस्कृति नहीं हो सकती है। ममता बनर्जी ने बहुत कुछ किया है, बहुत गलत किया है मगर हम इसका समर्थन कभी नहीं कर सकते हैं। जो भी ऐसा कर रहा है, अगर भाजपा का स्टैंप लगाकर आप यह कर रहे हैं तो आप गलत कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी पर उस समय हमला हुआ जब वह नॉर्थ 24 परगना में एक TMC कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं। घटना के बाद पूर्व सीएम बनर्जी ने कहा कि पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना जोरदार था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता।