17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तृणमूल के पूर्व संस्थापक सदस्य पंकज बनर्जी का निधन

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व संस्थापक सदस्य तथा विपक्ष के पूर्व नेता पंकज बनर्जी का शुक्रवार दोपहर दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

तृणमूल के पूर्व संस्थापक सदस्य पंकज बनर्जी का निधन

- ममता सहित कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने जताई संवेदना
कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व संस्थापक सदस्य तथा विपक्ष के पूर्व नेता पंकज बनर्जी का शुक्रवार दोपहर दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। टालीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बनर्जी के निधन का समाचार सुनकर तृणमूल कांग्रेस नेता एक एक कर उनके टालीगंज स्थित आवास पर पहुंचे। इनमें सांसद प्रो. सौगत राय, सांसद सुब्रत बक्सी, शिक्षा मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी, लोक निर्माण तथा युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, बिजली विभाग के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय शामिल थे। तृणमूल सुप्रीमो तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंकज के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि पंकज के निधन से संसदीय लोकतंत्र की राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। आदर्श की राजनीति के योद्धा थे। कांग्रेस की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि गैर सरकारी संस्था के जरिए समाज के पिछड़े वर्गों की सहायता की भावना के चलते वे हमेशा याद किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दिवंगत पंकज बनर्जी को जननेता करार दिया है। वे सत्य व स्वच्छ राजनीतिज्ञ थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विधायक दिलीप घोष ने उन्हें बंगाल की राजनीति का विशेष व्यक्तित्व बताया। वे साधारण राजनीतिज्ञों से कुछ अलग थे। नीति और आदर्श के चलते ही बनर्जी ने राज्य की राजनीति से संन्यास लिया था। बंगाल की राजनीति में उनकी कमी महसूस की जाएगी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य ने दिवंगत विपक्ष के पूर्व नेता पंकज बनर्जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि 70 के दशक में कांग्रेस की राजनीति करने वाले पंकज सच्चाई और स्वच्छ की राजनीति में विश्वास करते थे। उन्होंने कभी भी अन्याय का साथ नहीं दिया। 2006 में तृणमूल कांग्रेस से अलग होना इसका प्रमाण है।