7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगासागर मेले में मकर संक्रांति पर जुटे श्रद्धालु देखिए श्रद्धा भक्ति की रंगबिरंगी तस्वीरें

सारे तीरथ बार बार गंगासागर एक बार। जी हां आस्था व भक्ति का जनसैलाब बंगाल के गंगासागर द्वीप में उमड़ रहा है। जहां से आई रंगबिरंगी तस्वीरें देख कर आपका मन खुश हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
गंगासागर मेले में मकर संक्रांति   पर जुटे श्रद्धालु देखिए श्रद्धा भक्ति की रंगबिरंगी तस्वीरें

गंगासागर मेले में मकर संक्रांति पर जुटे श्रद्धालु देखिए श्रद्धा भक्ति की रंगबिरंगी तस्वीरें


कोलकाता. सिर पर गठरी, मन में उत्साह भर कर तीर्थयात्रियों का जत्था पश्चिम बंगाल के गंगासागर मेले में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पुण्य स्नान करने पहुंच रहा है।

देश के कोने- कोने से आए श्रद्धालु कोलकाता, हावड़ा, सियालदह से सागर द्वीप पहुंच रहे हैं।

जहां पश्चिम बंगाल सरकार ने मेलार्थियों के लिए व्यापक इंतेजाम किए हैं।

पवित्र कपिलमुनि आश्रम के आसपास रंगीन रोशनियां लगाई गई हैं।

समुद्र तट पर विभिन्न एजेंसियों के कर्मचारी व जवान सांगर में डुबकी लगाने वालों की सुरक्षा में तैनात हैं।

समुद्र तट पर समूहों में आए लोग सूर्य प्रणाम कर रहे हैं। दान पुण्य कर रहे हैं। गो दान करते भी देखे जा रहे हैं।

विभिन्न अखाड़ों से जुड़े साधु-महात्मा-महंत पुण्य स्नान के लिए इक_े हो रहे हैं।

मेलास्थल के आसपास इन तीन दिनों में 21 लाख लोगों के पहुंचने की जानकारी मेला कमेटी की ओर से दी गई है। लाखों श्रद्धालुओं से पटे सागरद्वीप में सात भाषाओं में संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से आए लोग गुम होने से बचने के लिए भिन्न भिन्न प्रतीकों वाले झंडों के पीछे चल रहे हैं।

दिन रात 24 घंटे सेवा संस्थाओं की रसोई चालू है। चाय-नाश्ता- भोजन के साथ मेडिकल की भी पूरी व्यवस्था है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग