5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganga Sagar Mela 2023: गंगा सागर में पुण्य स्नान को उमड़े 39 लाख तीर्थयात्री, एक ही दिन में आए आठ लाख श्रद्धालु

मकर संक्रांति पर गंगासागर (Ganga Sagar Mela 2023) में पुण्य स्नान के लिए अब तक देश-विदेश से 39 लाख श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो चुका है। एक ही दिन में आठ लाख से ज्यादा यात्री सागरद्वीप पहुंचे हैं। राज्य के मंत्री अरूप बिश्वास ने यह जानकारी दी

2 min read
Google source verification
Ganga Sagar Mela 2023: गंगा सागर में पुण्य स्नान को उमड़े 39 लाख तीर्थयात्री, एक ही दिन में आए आठ लाख श्रद्धालु

Ganga Sagar Mela 2023: गंगा सागर में पुण्य स्नान को उमड़े 39 लाख तीर्थयात्री, एक ही दिन में आए आठ लाख श्रद्धालु


- कोलकाता. मकर संक्रांति पर गंगासागर में पुण्य स्नान के लिए अब तक देश-विदेश से 39 लाख श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो चुका है। एक ही दिन में आठ लाख से ज्यादा यात्री सागरद्वीप पहुंचे हैं। राज्य के मंत्री अरूप बिश्वास ने यह जानकारी दी। वे गंगासागर मेला कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बिश्वास ने एक बार फिर दावा किया कि गंगासागर मेले का आयोजन कई मामलों में अनूठा है। इसलिए इसे राष्ट्रीय मेला घोषित किया जाना चाहिए। राज्य सरकार अब तक मेले के आयोजन में अनुमानित रूप से 150 करोड़ रूपए खर्च कर चुकी है।

----------
- न्यूज इन नंबर्स -

पुण्य स्नान को आए 39 लाख
150 करोड़ के बजट का अनुमान 8.40 लाख लोगों को मिला भागीदारी का प्रमाण पत्र 60.4 लाख ने किए इ-दर्शन

20.30 लाख ने की इ-पूजा
-------------

साफ सफाई पर फोकस
12 हजार शौचालय बनाए गए

4980- सफाई कर्मचारी काम पर लगे
----

मेले के लिए किए गए इंतजाम
40 हजार वर्ग मीटर जमीन सागर को बांध कर निकाली गई है। ये अस्थाई व्यवस्था मेले के आयोजन को लेकर की गई है। रेत के बोरों , बास बल्लियों जैसे अवरोधकों के सहारे की गई इस व्यवस्था की बदौलत ही अलग अलग इलाकों में सेवा शिविर व अन्य जनोपयोगी अस्थाई निर्माण हो पाए हैं।

-------
परिवहन-

सागरद्वीप उतर कर कपिल मुनि आश्रम आने की पूरी सड़क पर 11 - बफर जोन बनाए गए हैं। जहां से यातायात प्रबंधन किया जा रहा है। वाहन की रियल टाइम लोकेशन जानने के लिए मेला कायोZं में लगे वाहन जीपीएस से लैस किए गए हैं।
------------

कुहासे ने पैदा की समस्या रिजर्व वेसल, लांच उतारी
कुहासे के कारण गुरुवार की रात नौ बजे से शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक लांच सेवा बंद रही। नदी के दोनों किनारों पर हजारों यात्री इंतजार करते रहे। इधर लांच सेवा बंद रहने से प्रशासन ने बफर जोन से वाहनों को नियंत्रित किया। सुबह नौ बजे के बाद जल परिवहन में तेजी लाने के लिए रिजर्व में रखे गए 10 वेसल व 20 लांच उतारीं गईं।

----
कोडेड पट्टी आई काम

इस बार गंगासागर में कोडेड हाथ पट्टी के जरिए डेढ़् लाख बच्चों व महिलाओं को अपने दल से बिछड़्ने की हालत में उनसे मिलाने के लिए उपयोगी कोडेड हाथ पट्टी दी गई। कलाई में बांधी जाने वाले इस पट्टी के सहारे उनके विवरण इलेक्ट्रानिक तौर पर सहेजे गए।
------

आठ देशों के प्रतिनिधि आए सागर प्रवचन में
गंगासागर तट पर आयोजित सागर प्रवचन नामक धार्मिक कार्यक्रम में अबतक आठ देशों का प्रतिनिधित्व हो चुका है। इनमें यूएएस, यूके, युूक्रेन, आस्ट्रेलिया, रशिया, स्पेन ब्राजील व न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि शामिल हैं।