
महिलाओं की हत्या ही चेन किलर का था शौक
कालना. सात महिलाओं की हत्या के बाद उनके शव के साथ यौन संबंध बनाने वाले चेन किलर कमरुजमान सरकार ( ३५) को मंगलवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कालना ले जाया गया। उसे उस महिला के घर ले जाया गया जहां उसने 27 मई को महिला की हत्या की थी। पूरी घटना की पुनरावृत्ति कर पुलिस ने सबूत इक_े किए।
पुलिस की जांच में यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह महिलाओं की हत्या क्यों करता था। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे उसकी यौन लिप्सा को मिटाने की मंशा रहती थी या फिर अपनी ताकत दिखाने के लिए एेसा करता था। उसने स्वीकार किया कि वह महिलाओं की हत्या करता था। पुलिस का अनुमान है कि किसी प्रेम प्रसंग के टूटने से हताश होने के बाद ही वह महिलाओं की हत्या करता था।
पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आरोपी के चेहरे पर किसी प्रकार का दुख नजर नहीं आ रहा है। जेल में वह अन्य कैदियों के साथ हंसी-मजाक करता रहा। मंगलवार की सुबह भी वह सामान्य स्थिति में दिखा। इसके बाद उसे कालना स्थित घटना स्थल पर ले जाया गया, जहां उसने एक महिला की हत्या की थी।
हर बार नई चेन से हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रत्येक हत्या से पहले वह लोहे की चेन खरीदता था। चेन की लम्बाई हमेशा एक जैसी रहती थी। उसने गत रविवार को मेमारी में हत्या की साजिश रची थी। वह नाइलेन के बैग में लोहे की छड़ और लोहे की चेन लेकर निकला था। बारिश होने के कारण वह वापस लौट रहा था तभी उसे गिरफ्तार किया गया। पड़ताल में यह भी सामने आया कि गत 15 फरवरी को हुगली के बलागढ़ में उसने जो कपड़े पहनकर वारदात की थी वही कपड़े उसने रविवार को पहन रखे थे।
पूर्व बर्दवान के पुलिस अधीक्षक भाष्कर मुखोपाध्याय ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। चोरी से मिली रकम या गहने व अन्य किसी कारण से हत्या करना उसका नशा बन गया था। मोबाइल फोन न होने के कारण उसे ट्रेस करना कठिन हो गया था। जिन महिलाओं की हत्या करता था उनके यौनांग को विकृत करता था। अनुमान है कि प्रेम में असफलता के कारण ही वह महिलाओं के प्रति हिंसक हो गया था। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
Published on:
05 Jun 2019 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
