18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद खुद उतरा

- मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है युवक

2 min read
Google source verification
kolkata

- खुद का पता बता रहा है बिहार में

हावड़ा. हावड़ा ब्रिज की सुरक्षा में लगी एजेंसियों को धत्ता बताते हुए सोमवार की दोपहर मानसिक बीमारी का शिकार एक युवक ब्रिज पर चढ़ गया। दमकल कर्मियों व पुलिस की तत्परता से उसे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। युवक को उपचार के लिए हावड़ा सदर अस्पताल में ले जाया गया है। जहां चिकित्सक उसकी जांच कर रहे हैं।

युवक ने पुलिस कर्मियों को खुद का नाम अरुण कुमार (26) और ठिकाना बिहार के बक्सर जिले के सीमरी थाना इलाके के खान्हा गांव का बताया है। वह हावड़ा बिज्र पर क्यों चढ़ा इस बारे में पुलिस को कोई सटीक उत्तर नहीं दे पाया।

तीन बजे चढ़ा था ब्रिज पर
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरुण सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे ब्रिज पर चढ़ा था। उसे ब्रिज पर चढ़ते समय किसी ने नहीं देखा। कुछ ही देर में वह ब्रिज के सबसे ऊंचे पिलर पर चढ़ गया। उस समय लोगों की नजर उस पर पड़ी। उसे पिलर पर चलते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हाथ हिलाकर कर रहा था अभिवादन

ब्रिज पर चढ़ा युवक कभी अपने हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोडक़र नीचे खड़े लोगों का अभिवादन करता रहा। घटना की खबर मिलते ही दमकल कर्मी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल के अधिकारियों ने उससे नीचे उतरने का आग्रह किया। युवक ने आग्रह स्वीकार कर लिया। मेन पिलर के चारों ओर बने घेरे में उतरा। घेरबंदी के मेन गेट पर ताला लगा था जिसे दमकलकर्मियों ने तोडकर युवक को बाहर निकाला। नीचे उतरने के बाद भी वह लोगों का अभिवादन करता रहा। पुलिस उसके बताए गए ठिकाने की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कोलकाता क्यों आया था। उसके ब्रिज पर चढऩे का क्या कारण था।