14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हावड़ा नगर निगम: पूर्व पार्षद हुए सक्रिय

हावड़ा नगर निगम: पूर्व पार्षद हुए सक्रिय

2 min read
Google source verification
हावड़ा नगर निगम: पूर्व पार्षद हुए सक्रिय

हावड़ा नगर निगम: पूर्व पार्षद हुए सक्रिय

हावड़ा नगर निगम: पूर्व पार्षद हुए सक्रिय

- जुटे जनता को लुभाने में, वार्डों के आरक्षित होने पर चिंतित नहीं

हावड़ा
हावड़ा नगर निगम के चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही पूर्व पार्षद अपने वार्ड में सक्रिय हो गए हैं। उनका कहना है कि आम नागरिकों से सिर्फ जनसंपर्क कर रहे हैं। चुनाव जब भी होगा, उससे कोई अंतर नहीं पड़ेगा। कई पूर्व पार्षदों का कहना है कि एक साल में आम जनता को बुनियादी सुविधाएं कम मिलीं। वे सीधे निगम को जानकारी दे रहे हैं। पेयजल, कचरे की सफाई, निकासी व्यवस्था, रौशनी व सडक़ जैसे सुविधाएं बोर्ड के रहते ही हमने मुहैया करायी थी। पिछले एक साल में उनका बोर्ड नहीं होने के कारण आम जनता को थोड़ी बहुत परेशानी हुई है। इसको स्वीकारते हैं। पूर्व मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती ने कहा कि उनके चुनाव लडऩे का मामला पार्टी पर निर्भर है। इसबार जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए उन कई वार्डों में निगम के पूर्व मेयर इन कॉन्सिल सदस्य हैं। पूर्व मेयर इन कॉन्सिल सदस्य बानी सिंहराय, विभाष हाजरा सहित पूर्व पार्षदों ने बताया कि वे जनता की सेवा पर ध्यान दे रहे हैं। जिन दिग्गजों के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं उनमें किसको टिकट मिलेगा? यह पार्टी तय करेगी।

बानी सिंहराय का कहना है कि पार्टी जो निर्देश देगी उसी का पालन करेंगे। महिला वार्ड होने से कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। मैं नहीं लड़ पाऊंगा। विभाष हाजरा ने कहा कि मैं तृणमूल समर्थक हूं पार्टी जो आदेश देगी उसी का पालन करूंगा। मेरा वार्ड भी महिला वार्ड हो गया है। 3 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद बापी मन्ना का कहना है कि महिला वार्ड हो जाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। पार्टी का सिपाही हूं काम करता रहूंगा। पूर्व पार्षद अनूप चक्रवर्ती का वार्ड नंबर 15 भी महिला हो गया है। इस बार विपक्ष अपने वार्ड को बचाकर और अपनी संख्या बढ़ा सकता है। पूर्व पार्षद गीता राय ने कहा आम जनता के बीच काम करती रहूंगी।