
मनाही के बाद भी उतरे दीघा के समुद्र में पति डूबा, पत्नी बची
दीघा. स्थानीय प्रशासन की मनाही की अनदेखी कर दीघा के समुद्र में नहाने उतरे दम्पती को डूबता देख बचावकर्मियों ने अभियान शुरू किया। पति का अब तक पता नहीं चला है जबकि पत्नी को बचा लिया गया। बचाव अभियान में एक अन्य पर्यटक को भी बचाया गया।
सूत्रों के अनुसार बर्दवान निवासी शेख मानिक अपनी पत्नी आसूरा बीबी और बेटे के साथ शनिवार को दीघा गए थे। समुद्र में नहाने की मनाही होने के बाद भी दोनों समुद्र में उतरे। तेज लहरों में फंस कर दोनों डूबने लगे। किनारे मौजूद बचावकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया। महिला को बचा भी लिया गया पर उसके पति का पता नहीं चल पाया। इसी दौरान वहां एक और डूबता हुआ पयर्टक बचा लिया गया। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। उसका नाम सौरभ है। वह हावड़ा के उलूबेडिय़ा का रहने वाला है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह से ही अलर्ट जारी किया गया था। पयर्टकों को समुद्र में नहाने की मनाही की गई थी।
Published on:
26 Aug 2019 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
