8 December 2025,

Monday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vijay Diwas : 52वें विजय दिवस पर कोलकाता में शानदार कार्यक्रम का आयोजन

Vijay Diwas विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में स्थित विजय स्मारक पर 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

2 min read
Google source verification
Vijay Diwas

Indian Army Performing 'Military Tattoo' on 52nd Vijay Diwas

कोलकाता। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की जीत और स्वतंत्र बांग्लादेश के उदय का जश्न मनाने के लिए भारतीय सेना की पूर्वी कमान की ओर से कोलकाता के फोर्ट विलियम में स्थित विजय स्मारक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम का प्रबंधन संभाल रही मेजर चांदनी मिश्रा ने बताया कि समारोह के बाद बांग्लादेश से आये मुक्ति जोद्धा और भारतीय सेना के अधिकारियों और 1971 युद्ध के वीरता पुरस्कार विजेताओं को राज भवन में राज्यपाल, डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने आमंत्रित किया है। इसके पश्चात सभी अतिथि कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।

क्यों मनाया जाता हैं विजय दिवस?
आपको बता दें कि आज ही के दिन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 93,000 पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय सेना के सामने अपने हथियार डाल दिए थे। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण माना जाता है। इस लड़ाई के बाद पाकिस्तान के दो हिस्से हो गए और पूर्वी पाकिस्तान से एक नया देश बांग्लादेश अस्तिस्व में आया। 1971 की ऐतिहासिक जीत भारत और बांग्लादेश की रक्त लिखित मैत्री का प्रतीक है और विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस युद्ध में मुक्ति बाहिनी ने भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिला कर महत्वपूर्ण योगदान दिया था, इसीलिए भारत मुक्ति जोद्धाओं और भारतीय सेना के वीरों को हर साल विजय दिवस पर सम्मानित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

52वें विजय दिवस का विशेष जश्न
विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ के जश्न के 4-दिवसीय कार्यक्रम के एक अंग के रूप में आज कोलकाता के फोर्ट विलियम में स्थित विजय स्मारक पर भी विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसके आयोजन की जिम्मेदारी सेना के पूर्वी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता पर हैं।
इस आयोजन में पूर्वी कमान के सभी रैंक के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, कार्यक्रम में परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र जैसे भारतीय सेना वीरता पुरस्कारों के विजेताओं के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों, शीर्ष सैन्य अधिकारियों और मुक्ति बाहिनी और बांग्लादेश फौज के 'बीर प्रोतिक' जैसे वीरता पुरुस्कार विजेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम के अलावा कोलकाता में ही विजय दिवस के अवसर पर अल सुबह भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा सैन्य टैटू प्रस्तुत किया गया।