12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kolkata News Hindi: दुर्गा पूजा के लिए तैयार जॉय ऑफ़ सिटी कोलकाता, इस बार क्या होगा ख़ास देखिए

कोलकाता। दुर्गा पूजा (Durga Puja) में अब कुछ दिन ही बचे है और हर बार की तरह इस बार भी देश की जॉय ऑफ़ सिटी कोलकाता (Joy of City Kolkata) दुर्गा पूजा (Durga Puja) के लिए सजने-सँवरने लगी है। शहर के अलग-अलग दुर्गा (Durga) पांडालों में थीम के हिसाब से मूर्ति से लेकर सजावट तक सभी में भव्यता और विविधता का सुन्दर समायोजन किया गया है। Joy of City Kolkata ready for Durga Puja 2023 Celebration

2 min read
Google source verification
Kolkata News Hindi: दुर्गा पूजा के लिए तैयार जॉय ऑफ़ सिटी कोलकाता, इस बार क्या होगा ख़ास देखिए

Kolkata News Hindi: दुर्गा पूजा के लिए तैयार जॉय ऑफ़ सिटी कोलकाता, इस बार क्या होगा ख़ास देखिए

पिछले दिनों कोलकाता (Kolkata) में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी और लगातार बारिश के कारण मूर्तिकारों का काम जैसे रुक सा गया था लेकिन अब मूर्तिकारों ने फिर से मूर्तियों को तराशने का काम शुरू कर दिया है। कलाकरों ने भी पंडालों की संरचना और उन्हें सजाने के साथ पूजा-पर्व की तैयारियों को आकार देना शुरू कर दिया है।

ट्राम और मेट्रो को विशेष रूप से तैयार करवाया जा रहा
दुर्गा पूजा (Durga Puja) को देखते हुए कलकत्ता (Kolkata) ट्रामवे कंपनी की 150वीं वर्षगाँठ पर टॉलीगंज और बालीगंज मार्ग पर चलने वाली ट्राम को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इसकी पहली बोगी में दुर्गा पूजा (Durga Puja) से सम्बंधित हाथ से पेंट की गई कलाकृतियां चित्रित है और दूसरी बोगी में पश्चिम बंगाल की संस्कृति से सम्बंधित तत्त्व शामिल है। इसके माध्यम से यात्रियों को दुर्गा पूजा (Durga Puja) पर एक विशेष और अनूठा अनुभव प्रदान दिया जायेगा। साथ ही में दुर्गा पूजा (Durga Puja) के मद्देनजर यात्री भार को देखते हुए सभी रूट के लिए मेट्रो को नियमित रूप से सुबह से देर रात्रि तक चलने के निर्देश दिए गए हैं।

थीम बेस्ड पंडालों से सजी जॉय ऑफ़ सिटी (Joy of City)
इस बार दुर्गा पूजा (Durga Puja) 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच मनाई जानी है। इसी को लेकर कोलकाता (Kolkata) के अलग-अलग इलाकों में दुर्गा पूजा (Durga Puja) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं चंद्रयान तो कहीं वर्ल्ड कप और कही पर्यावरण संरक्षण थीम पर पांडालों को सजाया जा रहा है।
वहीं सिटी ऑफ जॉय (City of Joy) का प्रसिद्ध पूजा पंडाल, यंग बॉयज़ क्लब इस साल मां दुर्गा की पूजा करने और उत्सव को सबसे भव्य तरीके से मनाने के लिए एक शानदार थीम के साथ आया है। इस बार 54वें वर्ष की थीम "देवी दुर्गा - ब्रह्मांड की शक्ति" है। यह अपने विषय के रूप में प्रासंगिक सामाजिक मुद्दों की खोज करने का एक अनूठा तरीका है। पांडाल की सबसे ख़ास बात है इसमें मां दुर्गा की 32 फुट ऊँची मूर्त्ति।

इसमें विश्व शक्ति के साथ मां के जुड़ाव को भी दिखाया जाएगा। अपने 10 हाथों पर 10 ग्लोब वाली मां दुर्गा की अवधारणा 'वसुधैव कुटुंबकम' - विश्व एक परिवार है का प्रतिनिधित्व करती है। इससे पता चलता है कि वह कैसे सभी 10 ग्लोबों (संसारों) को सभी प्रकार की कठिनाइयों और समस्याओं से बचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंडाल के चारों ओर इन सभी अतिरिक्त चीजों के साथ सदस्य पंडाल के बाहर चंद्रयान -3 का एक मॉडल भी जोड़ रहे हैं। यह इसरो की शानदार उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए है।

Joy of City Kolkata ready for Durga Puja 2023 Celebration