24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कशोरियों से देह व्यवसाय का आरोप

--मना करने पर मारपीट

2 min read
Google source verification
kolkata

कशोरियों से देह व्यवसाय का आरोप


मुर्शिदाबाद. मुर्शिदाबाद के रेजीनगर स्थित एक होम में किशोरियों से मार पीटकर जबरनदेह व्यवसाय कराने का आरोप लगा है। एक किशोरी के मना करने पर उसे पीटकर एक कमरे में बन्द कर दिया गया। रेजीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार महिलाओं के इस होम को जबला नामक एक स्वंयसेवी संस्था चलाती है। यहां पर कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई शहर के रेड लाइट एरिया में फंसी युवतियों व किशोरियों को इस होम में रखा जाता है। आरोप है कि रात होने पर होम की ओर से युवती व किशोरियों से जबरन देह व्यवसाय कराया जाता था। रात 10 बजे बाद ही होम की लड़कियों को बाहर निकालकर देह व्यवसाय कराने का आरोप है। इसी क्रम में रविवार रात एक किशोरी पर देह व्यवसाय का जबाव बनाया गया, पर जब वह राजी नहीं हुई, तो उसे मारा-पीटा गया। किसी तरह किशोरी वहां से फरार हुई और सोमवार सुबह राष्ट्रीय मार्ग पर नजर आई। स्थानीय लोगों को जब होम के कमरे में किशोरी के बन्द करने की सूचना मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को होम से निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल की आड़ में देह व्यवसाय, 6 गिरफ्तार

लालबाग (मुर्शिदाबाद). मुर्शिदाबाद स्टेशन के निकट होटलों की आड़ में देह व्यवसाय का भंडाफोड़ कर पुलिस ने रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने 4 महिलाओं व 2 युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस व्यवसाय में लिप्त चार महिलाएं बर्दवान, बारासात, कृष्णनगर की रहने वाली हैं। लालबाग महकमा पुलिस अधिकारी वरूण मैत्र ने बताया कि स्टेशन के निकट होटलों में देह व्यवसाय काफी समय से चलने की शिकायत मिली थी। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

करंट लगने से एक की मौत

मालबाजार . जलपाईगुड़ी मालबाजार के तूड़ीबाड़ी इलाके में गाड़ी धोने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका नाम गंगा छेत्री (30) है। वह एक पत्थर के खदान में चलनेवाली गाड़ी का खलासी था। सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह गंगा लेइती नदी में गाड़ी धोने के लिए गया था। तभी 1100 वोल्ट का विद्युत तार पैर तले पड़ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मालबाजार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।