15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केएलओ प्रमुख जीवन सिंह मुख्यधारा में लौटने को तैयार

उत्तर बंगाल और असम के कुछ हिस्सों को कामतापुरी राज्य बनाने की मांग कर रहे उग्रवादी संगठन केएलओ प्रमुख जीवन सिंह मुख्यधारा में लौटने और शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। केन्द्रीय खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार जीवन सिंह फिलहाल केंद्र शासित कामतापुरी राज्य बनाने के लिए सहमत हैं।

2 min read
Google source verification
केएलओ प्रमुख जीवन सिंह मुख्यधारा में लौटने को तैयार

केएलओ प्रमुख जीवन सिंह मुख्यधारा में लौटने को तैयार

केन्द्र से शान्ति वार्ता से पहले बेटियों से मिलना चाहता उग्रवादी नेता
कामतापुरी अलग राज्य की मांग
कोलकाता. उत्तर बंगाल और असम के कुछ हिस्सों को कामतापुरी राज्य बनाने की मांग कर रहे उग्रवादी संगठन केएलओ प्रमुख जीवन सिंह मुख्यधारा में लौटने और शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। केन्द्रीय खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार जीवन सिंह फिलहाल केंद्र शासित कामतापुरी राज्य बनाने के लिए सहमत हैं। हालांकि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अभी इस बारे में कुछ भी वादा नहीं किया है।
जीवन सिंह के म्यांमार के उग्रवादी शिविर से भारत में आने और उनके ठिकाने को लेकर अभी भी धुंध बरकार है। लेकिन केन्द्रीय खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार जीवन सिंह को गुवाहाटी के किसी गोपनीय ठिकाने में रखा गया है, जहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। बातचीत में केएलओ की शांति कमेटी के प्रावेल कोच, सूर्य कोच और विश्वजीत रॉय सहित केएलओ के 15 सदस्य हिस्सा लेंगे। संभवत: सोमवार से गृहमंत्रालय के साथ उनकी आधिकारिक तौर से वार्ता शुरू हो सकती है। जीवन सिंह की ओर से गठित शांति कमेटी के दो सदस्य टॉम अधिकारी और हर्षवर्धन जीवन सिंह के साथ हैं।
--
विश्वजीत शांति वार्ता के मुख्य सूत्रकार
केएलओ की शांति कमेटी के सदस्य विश्वजीत रॉय ने जीवन सिंह और केन्द्र सरकार के बीच शांति वार्ता कराने में मुख्य भूमिका निभाई है। उनकी ओर से भेजे गए संदेश के अनुसार पिछले वर्ष 16 दिसंबर को केएलओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बातचीत करने का प्रस्ताव दिया था। उसके बाद जीवन सिंह को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। विश्वजीत रॉय के अनुसार जीवन सिंह ने कामतापुरी राज्य के गठन का फॉर्मूला तैयार करने का काम केन्द्र सरकार पर छोड़ दिया है।
--
दोनों बेटियों से मिलना चाहते हैं जीवन
जीवन सिंह की बहन सुमित्रा बर्मन ने बताया कि 8 जनवरी को भैया ने मुझे फोन किया था। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में मैं भारत लौटूंगा और दिल्ली जाऊंगा। वहीं पर अपनी दोनों बेटियों से मुलाकात करूंगा।