26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी की तस्वीर लगा होर्डिंग सरकारी बस पर गिरा

-चालक हुआ जख्मी-टला एक बड़ा हादसा -यात्रियों से खचाखच भरी थी बस-बस चालक के सामने की विन्ड स्क्रीन टूट गई और होर्डिंग में लगा पाइप चालक के पेट में घुस गया -चालक अस्पताल में भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata West Bengal

ममता बनर्जी की तस्वीर लगा होर्डिंग सरकारी बस पर गिरा

कोलकाता

महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर लगे होर्डिंग से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ममता बनर्जी का होर्डिंग हवा के झोंके से उखड़ कर यात्रियों से खचाखच भरी सरकारी बस के चालक के सामने की विन्ड स्क्रीन टूट गई पर गिर पड़ा। होर्डिंग मेें लगा लोहे क ा पाइप विन्ड स्क्रीन तोड़कर चालक के पेट में जा घुसा। पूरा शीशा होर्डिंग से ढक गया। चालक ने अपनी चोट की परवाह न कर सावधानी पूर्व ब्रेक लगा कर बस रोक दी।
सूत्रों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी। अगर चालक से थोड़ सी असवाधानी होती, तो बस दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। एस-9 रूट की सरकारी बस सुबह 11: 20 बजे धर्मतल्ला से जवाहर लाल नेहरू रोड होते हुए पार्क स्ट्रीट की तरफ जा रही थी। यह घटना इंडियन म्यूजियम के नजदीक घटी। घाटना के बाद चालक को इलाज के लिए एसएसकेएस अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपाचर के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छोड़ दिया।

निगम की लापरवाही उजागर

इस घटना ने कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही उजागर की है। नगर निगम की ओर से हमेशा दावा किया जाता है कि कोलकाता की सड़कों पर पुराने होर्डिंग को नहीं रखा जाता है। उन्हें तुरंत उतार लिया जाता है, लेकिन पार्क स्ट्रीट इलाके की घटना ने निगम के इस दावे की भी पोल खोल दी है। ममता बनर्जी की फोटो लगी होर्डिंग में जिस कार्यक्रम की सूचना दी गई थी, वह कार्यक्रम तीन महीना पहले ही संपन्न हो चुका है। हाल में गरियाहाट अग्रिकाण्ड के बाद मेयर फिरहाद हकीम ने सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स को हटाने की बात कही थी। मेयर को यह बात कहे लगभग एक सप्ताह बीत गया। अभी भी महागर की सड़कों के दोनों किनारे पुराने होर्डिंग्स से पटे हुए हैं।